इन स्टार्स को शादी-पार्टी में बुलाने के लिए देनी होगी करोड़ों की फीस, इस स्टार की फीस सुन रह जाएंगे दंग

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड स्टार्स को कई बार शादियों या पार्टियों का हिस्सा बनते हुए देखा जाता है। हालांकि कभी ये स्टार्स अपने करिबियों की पार्टी में नज़र आई हैं तो वहीं कभी ये लोग किसी अंजान की शादी में भी नज़र आते हैं। ऐसे में हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि आखिर स्टार्स किसी अजनबी की शादी में क्यों जाते हैं।

तो बता दें कि ये स्टार्स किसी और की शादी में जाने के लिए फीस लेते हैं। इससे उनकी कमाई होती है। वहीं आज हम कुछ सुपर स्टार्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो किसी शादी या पार्टी में आने के लिए भरी भरकम फीस लेते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता हैं। वहीं वे भी शादी पार्टियों में गेस्ट के तौर पर नज़र आते हैं। माना जाता है कि बॉलीवुड के बादशाह किसी भी शादी या पार्टी में आने के लिए कम से कम 3 करोड़ की फीस को चार्ज करते हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा हैं। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है। वहीं कई लोग कैटरीना को भी अपनी शादी या पार्टी में बुलाते हैं जिसके लिए कैटरीना 3.5 करोड़ की फीस लेती हैं। ये भी काफी ज्यादा है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना अलग नाम बनाया है। प्रियंका को भी कई इवेंट में शामिल होते हुए देखा जाता है। वहीं विदेशों में भी उन्हें खास मौके पर बुलाया जाता है। ऐसे में प्रियंका भी इसके लिए 2.5 करोड़ की फीस लेती हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार का नाम भी उन स्टार्स में शामिल है जो शादी या पार्टी में शामिल होने के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि अक्षय एक इवेंट के 2.5 करोड़ रूपये लेते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान का नाम भी इसमें शामिल है। सलमान भी बॉलीवुड के हिट अभिनेता हैं ऐसे में वे भी किसी फंक्शन में जाने के लिए 2 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर भी आज कई लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। ऐसे में रणबीर भी शादी पार्टी में जाने के लिए 2 करोड़ रूपये लेते हैं।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और सुपरहिट अभिनेता ऋतिक रोशन भी किसी शादी या पार्टी में जाने के लिए 2.5 करोड़ रूपये लेते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े