सामंथा रूथ प्रभु फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अपनी कड़ी मेहनत और दमदार एक्टिंग से ही सामंथा ने इस मुकाम को हासिल किया है। वहीं सामंथा की खूबसूरती भी आज कई दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि जितना सफल सामंथा का फिल्मी करियर रहा उतनी ही जिंदगी में भी काफी उथल पुथल रही थी। सामंथा की शादीशुदा जिंदगी भी सही नहीं रही।
वहीं सामंथा ने इस इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले भी कड़ा संघर्ष किया था। खबरों के मुताबिक सामंथा के पास एक समय पर खाने के लिए भी पैसे नहीं थे वहीं गरीबी के कारण सामंथा की पढ़ाई भी नहीं हो पाई थी। लेकिन आज सामंथा अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
साड़ी लौटाकर तोड़ दिया था रिश्ता
दरअसल सामंथा की शादीशुदा जिंदगी में भी काफी उथल पुथल रही है। बता दें कि सामंथा ने नागा चैतन्य से शादी की थी। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे जिसके बाद 2017 में दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंध गए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों के साथ ही शादी की थी। हालांकि कुछ समय सामंथा की जिंदगी में सब अच्छा था।
दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। लेकिन बीते वर्ष ही अक्टूबर महीने में सामंथा ने नागा से तलाक लेने का फैसला किया। वहीं इसके बाद दोनों अलग हो गए और सामंथा ने उस साड़ी को भी लौटा दिया जो उन्होंने शादी में पहनी थी। ये साड़ी नागा की दादी से जुड़ी हुई थी। हालांकि इसके बाद भी सामंथा काफी लक्जरी लाइफ जीती हैं।
संघर्ष भरा रहा है सामंथा का जीवन
बता दें कि सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को तमिलनाडुम के चेन्नई में हुआ था। शुरुआत में सामंथा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। 12वीं के बाद पढ़ाई करने के लिए भी सामंथा के पास पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 2010 में सामंथा ने ये माया चेसावे से करियर को शुरू किया। आज वे करोड़ों की
संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं।
वहीं हाल ही में सामंथा सुपरहिट फिल्म पुष्पा में भी नज़र आई। उनके आइटम सॉन्ग को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस एक सॉन्ग के लिए सामंथा ने करीब 5 करोड़ की फीस भी ली है। जो वाकई काफी ज्यादा है।