तारक मेहता की बबीता जी के साथ हुआ था यौन शोषण, कहा “मेरी पेंट में हाथ डालता था”

Must Read

प्रशांत गर्ग
प्रशांत गर्गhttps://heraldhindi.com/
I am Prashant Garg an aspiring reporter and an enthusiastic Content Writer for Herald Hindi website I'm passionate about exploring entertainment news and manifesting its best parts through Article Writing.

भारत में भी अब मी टू आंदोलन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवमेंट से आज कई महिलाएं उनके साथ हो रहे बुरे व्यवहार का खुलासा कर रही हैं। कई महिलाओं के लिए ये मूवमेंट एक हथियार जैसा बन चुका है। ऐसे में तारक मेहता की बबीता जी ने भी अपने साथ ही बुरे व्यवहार का खुलासा इसी मूवमेंट के तहत किया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रही हैं।

कुछ समय पहले मुनमुन ने बताया था कि उन्हें भी कई मर्दों के द्वारा असहज महसूस कराया गया था। इतना ही नहीं मुनमुन ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में भी खुलकर बताया था। मुनमुन का मकसद सिर्फ उन महिलाओं को जागरूक करने का था जो इस अत्याचार को चुपचाप सहन कर रही हैं।

यौन शोषण का शिकार हुई थी मुनमुन

दरअसल कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर भी खुद के साथ हुए अभद्र व्यवहार के बारे में बताया था। मुनमुन के इस खुलासे ने वाकई हर किसी को हैरान भी कर दिया था। इस दौरान मुनमुन ने कहा था कि मी टू मूवमेंट पर पोस्ट करना दुनिया भर कि महिलाओं पर यौन हमलों पर वैश्विक जागरूकता में शामिल होने जैसा है। वहीं मुनमुन ने ये भी कहा कि उन्हें काफी हैरानी होती है कि कुछ अच्छे पुरुष उन महिलाओं से हैरान हैं जिन्होंने अपनी आपबीती को बताया है।

इसके साथ ही मुनमुन ने अपने साथ हुई घटनाओं को भी बताया था। मुनमुन ने कहा था कि उन्हें ये बातें याद करते हुए रोना आ जाता है जब वे पड़ोस के एक अंकल की चुभती आँखों से डर गई थी, जो उन्हें धमकी दे रही थी कि वे इस बारे में किसी से बात न करें। वहीं उन्होंने अपने बड़े चचेरे भाई के बारे में भी बताया जो उन्हें बेटियों की नज़र से नहीं देखता था।

 

टीचर ने भी किया था यौन शोषण

इस दौरान मुनमुन ने बताया था कि एक आदमी भी था जिसने उन्हें पैदा होते हुए अस्पताल में देखा था इसलिए 13 साल बाद उसने भी उनके शरीर को छूना चाहा क्यूंकि उस समय उनके शरीर में कई बदलाव हो रहे थे। वहीं मुनमुन ने अपने ट्यूशन टीचर के बारे में भी बताया था कि वे उनकी पेंट में हाथ डालता था। लेकिन मुनमुन के मुताबिक अब वे ये सब सहन नहीं करती हैं और वे काफी स्ट्रॉंग हो चुकी हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े