सपना चौधरी की बिगड़ी तबीयत, एक पोस्ट साझा कर सोशल मीडिया को कहा अलविदा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: जब भी हरियाणवी डांसर का नाम आता है तो सबसे पहले सपना चौधरी का नाम ही सबके ज़हन में आता है। सपना ने अपने डांस से पूरे देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। दर्शक भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। हालांकि इस मुकाम के लिए सपना ने कडा संघर्ष भी किया है। लेकिन अब सपना के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई है। इस खबर के बाद सपना के फैन्स भी चिंता में आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है ऐसे में सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी साझा कर सोशल मीडिया से विदा लेने की भी बात कही है। हालांकि वे कुछ समय के लिए ही सोशल मीडिया से दूर रहेंगी लेकिन कब वापस लौटेंगी इसका कुछ नहीं कहा जा सकता।

सपना की बिगड़ी हालत तो फैन्स को हुई चिंता

दरअसल जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया से दूर जाने की बात कही है जिसके बाद उनके फैन्स को भी झटका लगा है। बताया जा रहा है कि सपना कि तबीयत ठीक नहीं है ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। इसके लिए सपना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है। अब ये पोस्ट भी उनका वायरल हो गया है।

उन्होंने अपनी स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि “राम राम, तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूँगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे” अब इस पोस्ट पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया को साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सपना के इस फैसले से हैरान हैं। हालांकि सपना ने ये भी बताया दिया है कि वे जल्द वापस आएंगी लेकिन कब इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

लाइव शो के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

हाल ही में सपना ने मध्यप्रदेश के सतना में लाइव शो किया था। इस शो के दौरान ही सपना की तबीयत बिगड़ गई थी। जब सपना जनता के सामने थिरकने आई तो अचानक उनके पेट में दर्द हो गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी हैं लेकिन फिलहाल वे आराम कर रही हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर भी सपना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उन्हें 48 लाख से भी ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। वहीं सपना भी अलग अलग पोस्ट से अपने दर्शकों का मनोरंजन करती ही रहती हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े