बॉलीवुड की सदाबाहर अदाकारा रेखा वाकई अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। माना जाता है कि रेखा के कई लोगों के साथ खास रिश्ता रहा लेकिन आज भी वे अपनी जिंदगी को अकेले ही गुजार रही हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ रेखा के रिश्ते में होने की बता कही जाती है।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन अमिताभ पहले ही जया बच्चन से शादी कर चुके थे। कुछ समय बाद अमिताभ और रेखा अलग हो गए लेकिन माना जाता है कि रेखा आज भी अमिताभ को नहीं भुला पाई हैं।
विनोद मेहरा
विनोद मेहरा और रेखा के लव अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। माना जाता है कि दोनों एक दूसरे से बेहद मोहब्बत करते थे। वहीं खबरें तो ऐसी भी आई कि दोनों शादी भी कर चुके थे लेकिन विनोद की माँ इस रिश्ते के खिलाफ थी इसलिए ये शादी भी टूट गई थी।
संजय दत्त
खबरों के मुताबिक रेखा और संजय दत्त भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। कुछ खबरें तो ये कहती है कि रेखा आज भी अमिताभ के नाम का नहीं बल्कि संजय के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते का क्या हुआ ये कोई नहीं जानता।
अक्षय कुमार
रेखा से रिश्तों में रहने वाले स्टार्स में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। हालांकि अक्षय रेखा से काफी छोटे हैं लेकिन कहते हैं न कि प्यार उम्र नहीं देखता है। हालांकि रेखा का ये रिश्ता भी चल नहीं पाया था।
मुकेश अग्रवाल
बता दें कि रेखा ने बिज़नसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी लेकिन 6 महीने के बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद रेखा के पति ने भी आत्महत्या कर ली थी।
जितेंद्र
जितेंद्र और रेखा के बीच भी अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियों को बटोरा था। बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है इसलिए दोस्ती की खबरों को अफेयर की खबरें बना दिया गया था।
किरण कुमार
माना जाता है कि किरण कुमार और रेखा भी रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों के अफेयर ने इतनी ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरी थी।