जल्द रिलीज़ हो सकती है भारत की दूसरी सबसे महंगी फिल्म, दोनों बाहुबली से भी ज्यादा होगा बजट

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

दरअसल इस समय इंडिया में बनने वाली फिल्म पोनियन सेल्वन यानि पीएस 1 काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा। वहीं अब खबरों के मुताबिक इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल रिलीज़ हो सकता है। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आ सकते हैं।
पोनियन सेल्वन तमिल क्लासिकल नॉवल है जिसे कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखा गया था। शुरुआत में ये नॉवल कल्कि मैगजीन में छपनी शुरू हुई थी। पाठकों को भी ये कहानी बेहद पसंद आई थी। बताया जा रहा है कि इस नॉवल में चोल वंश की कहानी को बताया गया गई। वहीं इस नॉवल ने कई रिकॉर्ड भी सेट किए थे और अब फिल्म भी एक नया रिकॉर्ड सेट करने वाली है।

ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित है ये फिल्म

दरअसल पोनियन सेल्वन एक तमिल ऐतिहासिल उपन्यास है जिसे पर अब पीएस 1 नाम से फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म को मणिरत्नम द्वारा बनाया जा रहा है। ये तमिल का बेहद लोकप्रिय उपन्यास है। वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म में एश्वर्या राय भी नज़र आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ हो चुका है। इस कहानी के एक एक हिस्से को कल्कि मैगजीन में हर हफ्ते छापा जाता था।

वहीं 2210 पन्नों में ये कहानी पूरी हुई जिसे किताब के तौर पर भी छापा गया था। वहीं अब इस पर फिल्म भी बनने जा रही है जिसे दो पार्ट में बनाया जाएगा और इसके एक पार्ट इसी साल रिलीज़ भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में एश्वर्या के साथ साथ जयराम लाल, तृषा, पार्थिपेन, जयम रवि, विक्रम भी नज़र आ सकते हैं। हालांकि अभी भी इस फिल्म से संबन्धित ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ पाई है।

भारत की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी पीएस 1

बता दें कि इस फिल्म को बनाने के लिए मणिरत्नम ने 2012 में भी बनाने का सोचा था लेकिन बजट के कारण ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन अब ये फिल्म बन रही है। इसके लिए 500 करोड़ का बजट तय किया है जिसके चलते ये भारत की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी। इससे पहले 2.0 फिल्म आई थी जिसका बजट 570 करोड़ था। वहीं बाहुबली के दोनों पार्ट बनाने में भी 430-450 करोड़ का खर्चा आया था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े