बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई स्टार्स हैं जो अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। इसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। दोनों की दोस्ती भी वाकई बेहद कमाल की है। कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा और खास बॉन्ड साझा करते हुए आए हैं। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हो गया था जिसके बाद अनुष्का काफी गुस्से में आ गई थी।
रणबीर की एक हरकत से अनुष्का काफी परेशान हो गई थी जिसके बाद उन्होंने सभी के सामने रणबीर को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए थे। इस दौरान वहाँ बैठे सभी लोग भी हैरान हो गए थे। ऐसे में अनुष्का ने भी रणबीर को अच्छा खासा सबक सिखाया इसके बाद ही वे शांत हुई थी। दोनों की ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जब अनुष्का ने रसीदे थे रणबीर को थप्पड़
दरस्ल अनुष्का और रणबीर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास दोस्त के तौर पर भी पहचान रखते हैं। दोनों की दोस्ती वाली जोड़ी और नोक झोक को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। वहीं दोनों कई बार एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए भी स्पॉट हो चुके हैं। ऐसा ही एक किस्सा कुछ समय पहल हुआ था जब रणबीर की एक हरकत ने अनुष्का को इस कदर परेशान कर दिया था कि उन्होंने रणबीर को थप्पड़ ही जड़ दिया था।
दरअसल ये बात तब कि है जब दोनों फिल्म ए दिल है मुश्किल का प्रोमोशन कर रहे थे। दोनों प्रोमोशन के लिए एक रेडियो में गए थे जहां एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल रणबीर ने अनुष्का के हाथ पर कुछ किया था जिसके बाद अनुष्का काफी भड़क गई और पहले उन्होंने रणबीर को थप्पड़ मारा और फिर उनकी गर्दन पर पैन से कुछ लिखने लगी। हालांकि रणबीर मना कर रहे थे लेकिन अनुष्का नहीं मानी।
इससे पहले भी सामने आई है नोकझोक की बातें
बता दें कि वायरल वीडियो में अनुष्का ने रणबीर को जो थप्पड़ मारे तो वे मज़ाक में थे। लेकिन इसके अलावा भी रणबीर अनुष्का को काफी परेशान करते हैं। कभी रणबीर अनुष्का के हाथ पर छींक देते हैं तो कभजी उनके कपड़ों से हाथ भी पोंछ लेते हैं। बता दें कि रणबीर जल्द ही आलिया के साथ ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाले हैं। लेकिन अनुष्का से जुड़ी फिलहाल ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।