सलमान खान बोले आपको जो कुछ करना है करिए, अपनी मां को कष्ट मत पहुंचाइए

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

वूमेन डे पर अलग-अलग सेलीब्रेटी ने महिलाओं को अपने अपने तरीके से शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर पूरे दिन वूमेन डे ट्रेड करता रहा। ऐसे में बॉलीवुड किंग सलमान खान इससे कहा अछूते रहने वाले थे। सलमान खान ने भी अपने अंदाज में महिलाओं को वूमेन डे की शुभकामनाएं दी।

सलमान वीडियो में पेंटिंग बनाते हुए आए नजर

सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह महिलाओं के सम्मान में पेंटिंग बनाते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने अपनी पेंटिंग में तीन धर्मों पर बात की। इन धर्मों के जरिए उन्होंने शांति का संदेश देने की बात कही। वह बड़े से कर्डबोर्ड में रंग भरते हुए दिखाई दे रहे है।

अपनी मां के साथ सलमान की है खास बॉन्डिंग

सलमान खान वैसे तो सभी के दिलों पर राज करते है। वह अपने परिवार वालों का खास ख्याल रखते है। लेकिन उनकी मां के साथ गजब की बॉन्डिंग है। वह अपनी मां के साथ काफी समय बिताते है।
मां के साथ घूमना करते है पसंद

सलमान अपनी मां के साथ घूमना पसंद करते है। वह खाली समय में अपनी मां के साथ ही नजर आते है। मां के साथ वह अपने फार्म हाउस पर घूमना भी पसंद करते है। सोशल मीडिया पर उनकी मां के साथ तस्वीर वायरल होती रहती है।

जो कुछ करना है करिए अपने मां को कष्ट मत पहुंचाइए

सलमान खान ने वीडियो को पोस्ट करते हुए भावुक लाइन लिखी है। सलमान खान ने कहा कि आप जो कुछ करना है करिए, लेकिन अपनी मां को कभी कष्ट मत पहुंचाए। इस लाइन को पढक़र फैंस भी काफी भावुक हो रहे है। उन्होंने कहा कि मां के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे सलमान

सलमान खान अपनी शादी को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। सोनाक्षी सिन्हा के साथ सोशल मीडिया पर उनका एक फोटो वायरल हो रहा था। जिसमें वह सोनाक्षी को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में सोनाक्षी सिन्हा ने इस फोटो का खंडन किया था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े