सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। वहीं सलमान आए दिन किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। वहीं उनके फैन्स भी उनसे जुड़ी छोटी सी छोटी बात जानने के लिए भी बेहद उत्साहित रहते हैं। अब हाल ही में सलमान से जुड़ा एक और किस्सा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान को उनके पिता ने धर्म का असली मतलब सिखाया था।
हम जानते हैं कि सलमान हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन परिवार से जुड़े हुए हैं। वहीं कई बार मीडिया में उनसे धर्म को लेकर भी कई सवाल हुए हैं। लेकिन सलमान ने ऐसे सवालों के जवाब से हमेशा अपना दिल जीता है। आज भी हम ऐसे ही एक किस्सा आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
तीन धर्मों से जुड़े हुए हैं सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग और अपनी लुक्स से सभी के दिल में अलग जगह बनाने वाले सलमान खान आज पूरे देश दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा सलमान कोई लेकर इस बात की भी होती है कि सलमान खान तीन धर्मों के साथ जुड़े हुए हैं।
दरअसल सलमान खान ने हिंदू माँ और मुस्लिम पिता के घर जन्म लिया था। वहीं उनकी दूसरी माँ क्रिश्चियन है जो सलमान से बेहद प्यार करती है। सलमान का भी अपने परिवार के साथ बेहद ही खास रिश्ता है। बता दें कि ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि सलमान हर धर्म का सम्मान करते हैं और हर धर्म के त्यौहार को पूरे धूम धाम के साथ मनाते हैं।
पिता ने बताया था धर्म का असली मतलब
दरअसल एक बार सलमान ने धर्म को लेकर मीडिया के सामने एक किस्सा भी साझा किया था। एक बार सलमान से उनके धर्म के बारे में स्कूल में पूछा गया था कि वे किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनके पिता ने एक जवाब से सभी का दिल जीत लिया था। सलमान के पिता ने सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का धर्म बताया था।
इक्नोमिक्स टाइम्स के मुताबिक इस बात के बारे में सलमान ने खुद ही बताया था। वहीं सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही टाइगर 3 में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म में कैटरीना कैफ भी नज़र आएंगी।