गुस्से में आकर तैमूर ने कर दी सैफ की पिटाई, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया “बिगड़ैल बच्चा”

Must Read

प्रशांत गर्ग
प्रशांत गर्गhttps://heraldhindi.com/
I am Prashant Garg an aspiring reporter and an enthusiastic Content Writer for Herald Hindi website I'm passionate about exploring entertainment news and manifesting its best parts through Article Writing.

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सैफ अली खान और उनका परिवार सोशल मीडिया पर आए दिन खूब सुर्खियां बटोरता ही रहता है। वहीं सैफ की पत्नी करीना कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं दोनों के बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से सैफ के लाड़ले तैमूर वापस से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हाल ही में तैमूर और सैफ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें तैमूर अपने पिता के खिलाफ गुस्सा जताते हुए नज़र आ रहे हैं और साथ ही वे सैफ की पिटाई भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

तैमूर ने की सैफ की पिटाई

करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हरकतों को लेकर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी ये हरकत यूजर्स को पसंद आती है तो कभी उन्हें यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ता है। अबएक बार फिर से तैमूर अपनी एक हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले गाड़ी से करीना उतरती हैं और उसके बाद सैफ और तैमूर गाड़ी से नीचे उतरते हैं। लेकिन वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि तैमूर सैफ से किसी बात पर नाराज़ हैं और इसलिए वे सैफ को मुक्के से मारते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद सैफ भी बच्चों की तरह तैमूर से बचते हैं और फिर तैमूर से आगे की ओर चलने लगते हैं।

तैमूर की हरकत से नाराज़ हुए यूजर्स

बता दें कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स तैमूर के इस अंदाज़ को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स तैमूर की इस हरकत से काफी नाराज़ भी हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ये बचपन है तो कई यूजर्स तैमूर को बिगड़ैल बच्चा बता रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स तो सैफ और करीना को भी ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बच्चे को सही गलत नहीं सिखाया है। लेकिन ये वीडियो अब वाकई चर्चा का विषय बन चुकी है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े