नई दिल्ली : बॉलीवुड में कई ऐसे कपल है जिनका प्यार दूसरों के लिए मिशाल बना हुआ है। अभिनेता अनुपम और किरण खेर भी ऐसे ही कपल में शामिल है। अनुपम खेर की बात आज इसलिए की जा रही है क्योंकि सात मार्च को अनुपम खेर का जन्मदिन होता है। अनुपम के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर इन दोनो कपल की तस्वीर छाई रही।
दोनों की सोशल मीडिया पर फोटो होती रही शेयर
किरण खेर एक अच्छी नेता होने के साथ साथ बेहतरीन पत्नी भी है। वह अपने पति को बहुत प्यार करती है। इसको लेकर वह आए दिन अनुपम के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरे भी शेयर करती रहती है। इन दोनों की लव स्टोरी भी काफी रोमांचक है।
थियेटर में दोनों आए एक दूसरे के करीब
अनुपम और किरण की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई। दोनों की मुलाकात पहली बार थियेटर मेंं हुई। हालांकि उस समय दोनों केवल एक दूसरे को जानते ही थे। दोनों के बीच में प्यार जैसा कुछ नहीं था।
मुंबई के बिजनेसमैन से की किरण ने पहली शादी
कुछ समय बाद थियेटर से निकलकर दोनों अपना करियर बनाने में जुट गए। इसके बाद किरण ने मुंबई के बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी कर ली। इन दोनों के एक बेटा भी हुआ। जिसका नाम सिकंदर रखा गया है। मां बनने के बाद किरण के अंदर का कलाकार सोया नहीं था। किरण प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के पास काम के सिलसिले में जाया करती थी।
पहली पत्नी के साथ नहीं टिक पाई अनुपम की शादी
अनुपम ने भी मधुमालती से शादी कर ली। लेकिन इन दोनों कर रिश्ता अधिक दिनों तक चल नहीं पाया। इसके बाद किरण और अनुपम संघर्ष के दिनों में एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। कुछ समय बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने के लिए अपने पुराने रिश्तों को तोड़ दिया।
साल 1985 में दोनों ने कर ली शादी
अनुपम और किरण ने साल 1985 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद अनुपम ने किरण के बेटे सिकंदर को भी अपना नाम दिया। इन दोनों की कोई अपनी संतान नहीं है। वह सिकंदर को ही अपना बेटा मानते है। इन दोनों को बॉलीवुड के आइडल कपल के रूप में जाना जाता है।