नई दिल्ली : धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित को कौन नहीं जानता होगा। फिल्म तेजाब में उनके डांस ने सबकी धडक़नी रोक दी थी। माधुरी कई हिट फिल्म दे चुकी है। अब वह लंदन में अपने पति के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रही है, लेकिन किसी को शायद माधुरी की बहनों के बारे में जानकारी हो। माधुरी की दोनो बहने भी उनकी तरह की गजब की खूबसूरत है। हालांकि वह मीडिया से पूरी तरह से दूर रहती है। सोशल मीडिया पर भी उनका फोटो शेयर नहीं होता है।
माधुरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
माधुरी दीक्षित ने अपनी दोनों बहनों का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह अपनी बहनों के साथ कत्थक डांस करती हुई नजर आ रही है। माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित है। माता का नाम स्नेहलता दीक्षित है। वहीं उनका एक भाई है। जिसका नाम अजीत दीक्षित है। माधुरी की एक बहन का नाम रूपा और दूसरी बहन का नाम माधुरी दीक्षित है।
माधुरी के स्टारडम की वजह से छिप गई बहने
माधुरी की तरह उनकी बहने भी गजब की खूबसूरत है, लेकिन माधुरी के स्टारडम की वजह से उनकी बहन सामने नहीं आ पाई। वैसे तो माधुरी की दोनो बहने अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करती है, लेकिन बताया जाता है कि माधुरी अपनी दोनों बहनों की वजह से ही बॉलीवुड में बड़े मुकाम पर पहुंच पाई।
माधुरी की दोनो बहनों ट्रेंड कथक डांसर
माधुरी की दोनों बहने ट्रेंड कथक डांसर है। एक तस्वीर में माधुरी अपनी बहनों के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। माधुरी ने बताया कि वह अपनी बहनों के साथ डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पुरानी डांस साथी के साथ फोटो शेयर करके याद ताजा कर रही हूं।
दोनों को देखकर फर्क बताना होगा मुश्किल
माधुरी और उनके बहने एक साथ खड़ी हो तो दोनों में फर्क बताना मुश्किल होगा कि कौन अधिक खूबसूरत है। उनकी दोनों बहने शादी करके अपनी अपनी लाइफ में व्यस्त हो चुकी है। वह अपने आपको सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रखती है।