New Delhi: बॉलीवुड में स्टार्स जितना फिल्मी पर्दे पर सुर्खियां बटोरते हैं उतना ही उनकी निजी जिंदगी पर चर्चाओं में रहती है। वहीं जब बात बॉलीवुड के लव अफेयर्स की हो तो उसमें एश्वर्या, सलमान और विवेक का लव ट्रायंगल भी खूब सुर्खियां बटोरता है। सलमान और एश्वर्या के लव अफेयर के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन वहीं सलमान और विवेक का विवाद भी किसी से छिपा नहीं है।
एश्वर्या को लेकर दोनों के बीच काफी मतभेद हुए थे। इतना ही नहीं एश्वर्या के लिए विवेक ने सलमान खान से पंगा भी ले लिया था। माना तो ये भी जाता है कि इन्हीं विवादों के कारण विवेक का करियर भी खत्म हो गया था। लेकिन ऐसा इसलिए भी हुआ था क्यूंकि विवेक ने भी सलमान से कैमरे के सामने ही पंगा ले लिया था। आइए जानते हैं
सलमान के बाद विवेक से प्यार कर बैठी थी एश्वर्या
हम जानते हैं कि एश्वर्या और सलमान का रिश्ता बेहद खास था। खबरों के मुताबिक दोनों 1997 में एक दूसरे से मिले थे जिसके बाद वर्ष 2000 आते आते दोनों के लव अफेयर की भी चर्चा होने लगी थी। इस दौरान दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थी लेकिन इसके बाद एश्वर्या ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद से ही सलमान और विवेक का विवाद भी शुरू हो गया।
दरअसल खबरों के मुताबिक एश्वर्या सलमान से अलग होने के बाद विवेक ओबेरॉय से प्यार कर बैठी थी। लेकिन सलमान को ये बर्दाश्त नहीं था। उस वक्त आलम कुछ यूं था कि सलमान एश्वर्या को किसी और के साथ नहीं देख सकते थे। माना जाता है कि जब सलमान को एश्वर्या और विवेके के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने विवेक को धमकी से भरे फोन भी किए थे।
विवेक ने सरेआम लिया था सलमान से पंगा
जब सलमान ने विवेक को धमकी दी तो वे भी चुप नहीं बैठना चाहते थे और विवेक ने प्रेस कोन्फ्रेंस को बुला लिया। इस दौरान विवेक ने सलमान के बारे में बहुत कुछ कहा था वहीं दोनों के बीच की बात भी सभी को बता दी थी। ऐसे में सलमान और विवेक के बीच घमासान छिड़ गया लेकिन एश्वर्या अब विवेक से भी दूर हो चुकी थी। हालांकि विवेक ने कई बार सलमान से माफी भी मांगी लेकिन दोनों का विवाद नहीं सुलझ पाया।