New Delhi: सोनू सूद को आज दुनिया में मसीहा के तौर पर जाना जाता है। जब से देश में महामारी के दस्तक दी है तभी से सोनू सूद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और अब तक जरूरत पड़ने पर हर किसी की मदद भी कर रहे हैं। पूरे देश उनके काम का कायल हो चुका है और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकता है।
अब हाल ही में रूस यूक्रेन जंग के बीच भी सोनू सूद यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की मदद कर रहे हैं। कई छात्रों की वे वतन वापसी करा चुके हैं लेकिन अब हाल ही में उन्होंने यूक्रेन में फंसे अन्य छात्रों को लेकर भी चिंता जताई है। इसके लिए सोनू सूद ने ट्वीट कर भारत के विदेश मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाई है आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
यूक्रेन में फंसे हैं कई भारतीय छात्र
जब भी देश के नागरिकों पर कोई भी मुसीबत आती है तो सोनू सूद हर संभव मदद करते हैं। हाल ही में सोनू सूद ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भी सही सलामत भारत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। जिसके बाद कई भारतीय छात्रों ने भी वीडियो के सहारे सोनू सूद का शुक्रिया किया। ये पोस्ट और वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
वहीं अब एक बार फिर से सोनू सूद ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर चिंता जताई है। इसके लिए सोनू सूद ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने भारतीय छात्रों को भारत वापस लाने के भारत सरकार के अथक प्रयासों की तारीफ की है और साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि अभी भी वे 700 भारतीय छात्रों के संपर्क में हैं जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इन छात्रों के पास खाने के लिए खाना, और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।
विदेश मंत्रालय से लगाई मदद की गुहार
इसके अलावा भी सोनू सूद ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ऑपरेशन गंगा की तारीफ करते हुए विदेश मंत्रालय से भारतीय छात्रों को वापस भारत लाने के लिए मदद की गुहार भी लगाई है। उन्होंने बताया है कि भारतीय छात्र समी यूनिवर्सिटी के हैं जो अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इससे पहले भी सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन से भारतीय छात्रों को भारत वापस लाने का प्लान भी साझा किया था।