बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जो अपने किरदार के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई खबरों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स के फैन्स भी हमेशा अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में छोटी से छोटी बात जानने के लिए भी उत्साहित रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनि निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहते हैं।
एक बार शाहरुख ने टॉक शो में अपने सबसे बड़े और हैरान कर देने वाले डर का खुलासा किया था। इस डर के बारे में पहले सबने मज़ाक ही समझा था लेकिन इसके बाद शाहरुख ने इसे बेहद गंभीरता से बताया था। वहीं जब वे डॉक्टर के पास गए तो डॉक्टर ने भी उन्हें कहा कि उन्हें और भी बीमारी हैं।
इस बीमारी से पीड़ित हैं बादशाह खान
बाहें फैलाए पोज़ देने वाले शाहरुख खान के आज करोड़ों फैन्स हैं। उनकी एक्टिंग और स्मार्टनेस हर किसी का दिल जीत लेती है। वहीं शाहरुख की निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी कई बातें भी हैं जो वाकई किसी को भी हैरान कर सकती हैं। ऐसा ही एक टॉक शो के दौरान हुआ था। दरअसल एक बार शाहरुख और अनुष्का “यारों की बारात” शो में पहुंचे थे। इस शो को रितेश और साजिद खान होस्ट करते थे। जहां स्टार्स से कई सवाल किए जाते थे।
वहीं दोनों होस्ट स्टार्स से निजी जिंदगी से जुड़े कई रोचक सवाल करते थे। ऐसे में शाहरुख से भी उनके डर को लेकर सवाल किया था तब शाहरुख ने बताया था कि उन्हें एक अजीब सा डर है। शाहरुख के मुताबिक उन्हें सबसे बड़ा डर ये है कि कोई उनके हाथ काट देगा। इस बात को सुनकर अनुष्का भी हंसने लगी थी। लेकिन फिर शाहरुख ने इस बात को गंभीरता का साथ कहा।
डॉक्टर के पास भी गए थे शाहरुख
जब शाहरुख ने इस बात को गंभीरता से कहा तो अनुष्का ने उन्हें डॉक्टर के पास जाने की भी सलाह दी थी। तब शाहरुख ने बताया था कि वे डॉक्टर के पास भी गए थे और अपनी परेशानी को भी बताया था लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा कि “उन्हें और भी कई परेशानी हैं पहले उन पर बात कर लेते हैं” आज भी शाहरुख का बताया ये किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है