New Delhi: बॉलीवुड में सलमान खान को भाईजान के नाम से जाना जाता है। सलमान ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके फैन भी उनकी एक झलक पाने के लिए भी बेहद उत्सुक रहते हैं। वहीं आज कई अभिनेत्री सलमान के साथ काम करने का मौका ढूंढती हैं।
लेकिन वहीं बॉलीवुड में ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं जो सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। कई खबरों के मुताबिक तो ये अभिनेत्रियां सलमान के फिल्म में होने के बारे में जानकर ही फ़िल्म के ऑफर को ठुकरा देती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये अभिनेत्रियां
अमृता राव
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अमृता राव सलमान के साथ काम न करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों को आज तक किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया है। वहीं माना जाता है कि अमृता को प्रेम रतन धन पायो में सलमान की बहन का किरदार ऑफर हुआ लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था।
कंगना रनौत
कंगना रनौत आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। उन्हें बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। मना जाता है कि कंगना को सलमान के साथ सुल्तान फिल्म में काम करने का मौका मिला था लेकिन कंगना ने इसके लिए मना कर दिया था।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि सोनाली और सलमान ने एक साथ हम साथ साथ हैं में काम किया है लेकिन इसके बाद सलमान काला हिरण के केस में फंस गए थे ऐसे में सोनाली ने भी सलमान के साथ काम करना बंद कर दिया।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल और सलमान भी एक दूसरे के साथ 1998 में आई फिल्म जब प्यार किसी से होता है में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। लेकिन माना जाता है कि इसके बाद ट्विंकल ने भी सलमान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था।
जूही चावला
जूही चावला भी बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। लेकिन जूही और सलमान को भी आज तक किसी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया है। माना जाता है कि दोनों को कई निर्देशक एक साथ देखना चाहते थे लेकिन जूही ने ही सलमान के साथ काम करने से मना कर दिया था।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। खबरों के मुताबिक सलमान दीपिका को लॉंच करना चाहते थे लेकिन दीपिका ने सलमान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था।