नई दिल्ली : श्रीलंका के साथ शुक्रवार को मोहाली में शुरू हुए टेस्ट मैच में एक खास पल सामने आया। दरअसल ये पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वा टेस्ट मैच था। ऐसे में कोच राहुल द्रविड ने उनको टेस्ट कैप भेट की। इस दौरान उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आई। लेकिन सबकी नजर इन दोनों की बेटी वामिका भी थी, लेकिन वामिका कैमरे में कही भी दिखाई नहीं दी। जबकि साउथ अफ्रीका के साथ हुई सीरीज में तीनों साथ थे।
झूलन गोस्वामी की बायोपिक में व्यस्त है अनुष्का
अनुष्का इन दिनों महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में व्यस्त है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रही है। अनुष्का शर्मा मोहाली में खूबसूरत ड्रेस में एकदम अलग नजर आई। इस दौरान विराट कोहली ने उनको गले भी लगाया। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड ने विराट को टेस्ट कैप भेट की। भारतीय टीम के परंपरा के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी के 100 टेस्ट मैच हो जाते है तो उसको हेड कोच टेस्ट कैप भेट करता है।
कैप लेने के बाद किया अनुष्का को किस
कैप लेने के बाद राहुल द्रविड ने अनुष्का को किस किया। इस दौरान सभी कैमरों की नजर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर ही थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सेलीब्रेशन के बाद वहां पर उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन भी किया। दोनों काफी खुश नजर आए। पिछले काफी से कप्तानी को लेकर कोहली और बीसीसीआई के बीच विवाद चल रहा था।
विराट के नेतृत्व में इंडिया ने जीती कई बड़ी सीरीज
विराट कोहली के नेतृत्व में इंडिया ने कई बड़ी सीरीज जीती है। करीबन 100 टेस्ट मैच में विराट के 8 हजार रन है। उन्होंने कई युवा खिलाडिय़ों को निखारने का काम किया है। विराट और अनुष्का की शादी में करीबन 600 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। दोनों की शादी इटली में हुई थी। अनुष्का एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ अच्छी निर्देशक भी है।