नई दिल्ली : बॉलीवुड में कौन रातो रात स्टार बन जाए। किसका सितारा आसमान से जमीन पर आ जाए। कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे ही फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले शक्ति क पूर और गायक शिवांगी कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का सितारा इन दिनों बुलंदी पर है। श्रद्धा कपूर 3 मार्च को 35 साल की हो गई। पिछले पांच सालों में श्रद्धा ने एक से एक सुपरहिट फिल्म दी है। कभी इस एक्ट्रैस ने सलमान खान की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था।
सलमान खान की फिल्म में काम करने से कर दिया था इंकार
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंंबई में हुआ था। वह शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी। उन्होंने अपने स्कूलिंग जमनाबाई नर्सिंग स्कूल और अमेरिकन स्कूल आफ बाम्बे से की। स्कूल ड्रामा में श्रद्धा का एक्टिंग करते हुए देख सलमान खान इनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने श्रद्धा को अपनी फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव का आफर दिया, लेकिन श्रद्धा ने इसको तुरंत रिजेक्ट कर दिया। क्योंकि वह साईकलोजिस्ट बनना चाहती थी। श्रद्धा के इस फैसले ने सबको हैरान भी कर दिया।
अपनी पढ़ाई का खर्च खुद ही उठाया
श्रद्धा एक अच्छी फैमली से ही थी, लेकिन शुरू से ही वह पूरी तरह से आत्मनिर्भर थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई का खर्च खुद ही उठाया। उन्होंने पढ़ाई के दौरान एक काफी शॉप में काम किया। श्रद्धा ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। श्रद्धा बताती है कि उन्होंने काफी शाप में काम अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने और पाकेट मनी के लिए किया।
सुपर फ्लाप फिल्म से हुई कॅरियर की शुरुआत
श्रद्धा के कॅरियर की शुरुआत सुपर फ्लाप फिल्म तीन पत्ती से हुई। इस फि ल्म में अमिताभ बच्चन और आर माधवन भी थे। हालांकि इसके बाद श्रद्धा ने कई सुपरहिट फिल्मे दी। जिसमें एक विलेन, हैदर, स्त्री जैसी फिल्मे शामिल थी।
एक फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपए लेती है श्रद्धा
श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपए लेती है। वह करीबन 57 करोड़ रुपए की मालकिन है। फाब्र्स इंडिया ने उनको सबसे अधिक पेड एक्ट्रैस सूची में शामिल किया है। श्रद्धा कपूर काफी खूबसूरत हीरोइन है। इसलिए वह ऐड से भी काफी अधिक कमाती है।
करोड़ों में श्रद्धा के घरों की कीमत
श्रद्धा कपूर के घरों की कीमत करोड़ों रुपए में है। उनका एक घर लोनवाला एक जुहू और एक अर्बन इलाके मड आइलैड में है। श्रद्धा जल्द ही चालबाज-2 बड़े मिया छोटे मिया में टाइगर श्राफ के साथ नजर आएगी।