दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को रिलीज़ हुए अब 25 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। ये फिल्म 1995 में रिलीज़ हुई थी जिसमें शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में नज़र आए थे। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया और फिल्म ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन वहीं फिल्म से जुड़े ऐसे भी कई किस्से हैं जो वाकई हैरान करने वाले हैं।
दरअसल जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में राज के किरदार के लिए पहले शाहरुख खान को पसंद नहीं किया गया था। फिल्म के लिए पहले टॉम क्रूज़ और सैफ अली खान को चुना गया था लेकिन इसके बाद फिल्म शाहरुख के साथ ही बनी। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ा किस्सा
टॉम क्रूज़ को किया गया था पसंद
दरअसल इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने ही बनाया था। वे इस प्रोजेक्ट को इडों-अमेरिकन की तर्ज पर बनाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने सबसे पहले अमेरिकन एक्टर टॉम क्रूज़ को पसंद किया था लेकिन यश चोपड़ा ने उन्हें इसके लिए मना कर दिया था क्यूंकि वे जानते थे कि भारतीय पर्दे पर अमेरिकन को जल्दी अपनाया नहीं जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से फिल्म की कहानी पर काम किया गया और फिल्म के एंगल को भी बदला गया था।
सैफ और आमिर को भी किया गया था अप्रोच
दरअसल राज के रोल के लिए टॉम के बाद शाहरुख खान को ही अप्रोच किया लेकिन शाहरुख को लगा कि वे रोमांटिक फिल्म नहीं कर पाएंगे इसलिए उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद आदित्य सैफ और आमिर के पास भी गए लेकिन कोई भी इस फिल्म के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद वापस से आदित्य शाहरुख के पास ही गए और उन्हें समझाया लेकिन शाहरुख ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते थे।
इसके बाद आदित्य ने ही शाहरुख को समझाया कि अगर उन्हें पहचान बनानी है तो उन्हें ऐसी फिल्मों में भी काम करना होगा। वहीं सलमान ने भी शाहरुख को ये फिल्म करने की सलह दी थी। इसके बाद ही शाहरुख इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए। हालांकि शाहरुख को डर था कि वे रोमांटिक सीन्स अच्छे से कर पाएंगे या नहीं। लेकिन ये फिल्म सुपरहिट रही और फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे। वहीं काजोल और शाहरुख की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था।