बॉलीवुड की रहस्यमयी दुनिया में कई ऐसे राज छुपे हुए है जो शायद ही कभी बाहर निकल पाए। एक ऐसा ही राज खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती का भी था। इस अभिनेत्री की मौत जितना राज थी। उतना ही राज इनकी शादी में भी छिपा था। कहा जाता है कि दिव्या भारती और निर्देशक साजिद नाडियावाला ने शादी की थी। दिव्या अपने इस राज को खोलने ही वाली थी कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की गुत्थी भी पूरी तरह से अनसुलझी रही।
14 साल की उम्र में तेलगू फिल्म में किया था काम
दिव्या भारती का जन्म साल 1974 में बरेली में हुआ था। केवल 14 साल की उम्र में ही दिव्या को तेलगू फिल्म में काम करने का मौका मिला। तेलगू फिल्म के निर्देशक नन्दू तोलानी ने उनकी खूबसूरती को नोटिस किया और उनको तेलगू फिल्म में काम करने का मौका दिया। हालांकि इस फिल्म में दिव्या का रोल काट दिया गया, लेकिन दिव्या को कई निर्देशकों ने नोटिस कर लिया।
16 साल की उम्र में मिला दूसरा ब्रेक
दिव्या को 16 साल की उम्र में दूसरा ब्रेक मिला। उनको तेलगू फिल्म बोबली राजा में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में सभी ने उनके रोल को काफी पसंद किया। मात्र तीन साल में ही दिव्या ने 21 फिल्मों में काम कर लिया।
18 साल की उम्र में मिला विश्वाआत्मा में मौका
साल 1992 में दिव्या भारती को विश्वाआत्मा फिल्म में काम करने का मौका मिला। यहां पर उनके अभिनेता सन्नी देओल थे। फिल्म का गाना सात संमदर पार सुपर हिट हुआ। इसने दिव्या के कॅरियर को भी चार चांद लगा दिए। इस फिल्म के बाद दिव्या को कई हिंदी फिल्मे मिली।
शोला और शबनम के सेट पर हुई साजिद से मुलाकात
दिव्या को इसके बाद शोला और शबनम फिल्म मिली। इस फिल्म में गोबिंदा उनके हीरो थे। गोबिंदा और साजिद अच्छे दोस्त थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान साजिद नाडियावाला किसी काम के दौरान सन्नी देओल से मिलने आए थे। जहां पर उनकी मुलाकात दिव्या भारती से हुई। वह दिव्या भारती को देखते ही फिदा हो गए। दोनों में पहली नजर का प्यार हो गया।
बहाने से सेट पर आने लगे साजिद
साजिद और दिव्या में नजदीकियां धीरे धीरे बढऩे लगे। साजिद किसी न किसी बहाने से सेट पर आने लगे। दोनों अब बाहर भी मिलने लगे। बताया जाता है कि दोनों ने चुपके से शादी भी कर ली। हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों में से किसी ने इस बात को स्वीकार नहीं किया था। साजिद दिव्या से आठ साल बड़े थे। दोनो अलग-अगल धर्मों से आते थे। बताया जाता है कि शादी के बाद दिव्या ने अपना धर्म परिवर्तन करके नाम भी बदल लिया था। वह दिव्या से साना नाडियावाला हो गई थी।
राज खोलने से पहले ही दुनिया से चली गई दिव्या
दोनों की शादी के चर्चे कई जगह प्रकाशित भी हुए। साल 1993 में दिव्या ने कहा कि वह अगले साल एक बड़ा अनाउसमेंट करने वाली है। इसको लेकर बॉलीवुड में भी काफी चर्चाएं रही। लेकिन किसी को भी नहीं पता था कि इस सुखद कहानी का अंत ऐसे होगा। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या ने सुसाइड कर दिया। जिससे पूरा बॉलीवुड चकित रह गया।
अपने पर्स में दिव्या की फोटो रखते है साजिद
निर्देशक साजिद नाडियावाला की पत्नी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आज भी उनके पति दिव्या की फोटो अपने पर्स में रखते है। दोनों का अफेयर केवल 10 महीने रहा था। दिव्या और साजिद की लवस्टोरी और शादी पूरी तरह से रहस्यमयी है।