New Delhi: बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ को एक्शन अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। वहीं उनकी लुक पर भी कई लड़कियां अपनी जान छिड़कती हैं। वहीं आज टाइगर का जन्मदिन भी है और आज वे 32 साल के हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें इंडस्ट्री के कई दिग्गज भी उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के सहारे बर्थडे विश किया है।
लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां दिशा पटानी की बर्थडे विश ही बटोर रही है। दिशा ने भी टाइगर को बेहद ही खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी हैं और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त भी बताया है। वहीं अब दिशा का ये बर्थडे पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैन्स भी इस पोस्ट पर उनकी चुटकी ले रहे हैं।
दिशा ने टाइगर को बताया “ब्यूटीफुल”
टाइगर बॉलीवुड में आज अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं। बॉलीवुड की भी कई अभिनेत्रियां टाइगर की लुक की दीवानी हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर और दिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है। वहीं अब टाइगर के जन्मदिन पर दिशा ने उन्हें बेहद खास अंदाज़ में विश किया है।
View this post on Instagram
दिशा ने टाइगर को जन्मदिन विश करते हुए लिखा कि “हैप्पी बर्थडे माय बेस्ट फ्रेंड, अपनी मेहनत और खूबसूरत आत्मा से हम सभी को प्रेरित करने के लिए आपका शुक्रिया, आप खूबसूरत हैं टाइगर श्रॉफ” ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं टाइगर की माँ आयशा ने भी इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी को पोस्ट किया है। वहीं इसी के साथ दिशा ने टाइगर की एक वीडियो भी साझा की है जिसमें वे प्यारी से स्माइल देते हुए नज़र आ रहे हैं।
फैन्स ने इस पोस्ट पर ली चुटकी
बता दें कि दिशा और टाइगर के रिलेशनशिप में होने की खबर सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुकी है। खबरों के मुताबिक दोनों जब छुट्टियों पर जाते हैं तो भी अलग अलग ही फोटो डालते हैं लेकिन यूजर्स भी उनकी लोकेशन से सच का पता लगा ही लेते हैं। अब ऐसे में दिशा का टाइगर को बेस्ट फ्रेंड बताना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसी कारण दोनों के फैन्स उनकी चुटकी भी ले रहे हैं।