बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक लवली कपल माना जाता है। दोनों की शादी को सात साल हो गए है। ऐसे में दोनों एक दूसरे का काफी ख्याल रखते है। हाल में ही प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना बेडरूम सीके्रट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि पति निक उनको रात भर सोने नहीं देते है।
प्रियंका की बात से सभी हो गए हैरान
प्रियंका ने बेडरूम सीक्रेट शेयर करते हुए लिखा कि उनके पति उनके रात भर सोने नहीं देते है। जिसका कारण उनकी डायबिटीज है। डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल बार बार चेक करना पड़ता है। डायबिटीज की वजह से निक काफी परेशान रहते है। वहीं प्रियंका भी चिंता रहती है कि कही उनकी तबियत न बिगड़ जाए।
दोनों सोशल मीडिया पर फोटो करते रहते है शेयर
निक और प्रियंका सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फोटो शेयर करते रहते है। वहीं दोनों अपने प्यार का इजहार करने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ते है। दोनों की बॉडिंग की तारीफ दूसरे सेलेब्स भी करते है। प्रियंका कहती है कि शुगर लेवल के हिसाब से ही दवाई चलती है। इसलिए डायबिटीज को बार बार चेक करना पड़ता है। दोनों एक साथ काफी क्वालिटी समय बिताते है।
सात साल पहले अमेरिका गई थी प्रियंका
प्रियंका हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के लिए सात साल पहले अमेरिका गई थी। जहां पर निक के साथ काम करते हुए उनको प्यार हो गया। इसके बाद वह अमेरिका की होकर रह गई। निक और प्रियंका ने साल 2018 में शाही अंदाज में राजस्थान में शादी की थी। जिसमें कई बड़े सिलेब्रेटी शामिल हुए थे।
शादी के बाद हिंदू धर्म को ही मानती है प्रियंका
प्रियंका शादी के बाद भी हिंदू धर्म को ही मानती है। जबकि निक ईसाई धर्म को मानते है। दोनों ने एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं को समझते हुए हिंदू और क्रिश्चन दोनों तरीके से शादी की। निक अपनी इतनी अधिक देखभाल करने के लिए प्रियंका की खुलकर तारीफ करते है। वह कहते है कि प्रियंका उनका काफी ख्याल रखती है। हाल में दोनों की एक बेटी भी हुई थी। हालांकि इसको लेकर दोनों की ओर से बेटी का कोई फोटो जारी नहीं किया गया है।