सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने दंबग सीरीज की फिल्म में पति और पत्नी का किरदार निभाया था। सलमान खान बने चुलबुल पांडेय और रज्जो बनी सोनाक्षी सिन्हा की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। जिसके कारण दबंग सीरीज की सभी फिल्मे काफी हिट हुई थी। लेकिन रियल लाइफ में कभी भी इन दोनों के बीच कोई केमेस्ट्री होने की बात सामने नहीं आई। दोनों कभी भी एक साथ किसी पार्टी में भी नजर नहीं आए, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सिंदूर और अंगूठी के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की फोटो वायरल हो रही है।
सलमान सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहनाते हुए आ रहे है नजर
फोटो में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे है। फोटो में दोनो काफी मुस्कुरा भी रहे है। पहली बार देखने में यह एकदम रियल लाइफ का सीन लग रहा है। इस फोटो को देखकर सलमान के फैंस भी पूरी तरह से हैरान है। क्योंकि इतने गुपचुप तरीके से सलमान की शादी होना संभव नहीं लग रहा है।
कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम
सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। एश्वर्या राय और सलमान खान के चर्चे तो काफी सालों तक चले थे। दोनों ने एक दूसरे को काफी दिनों तक डेट किया था। कहा तो यह भी जाता है कि सलमान की वजह से दूसरे अभिनेता एश्वर्या से बात करने में भी डरते थे। हालांकि फिर इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद एश्वर्या का नाम विवेक ओबरॉय के साथ भी जोड़ा गया। अंत में एश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी करके अपना घर बसा लिया।

कैटरीना कैफ के साथ भी जुड़ चुका है सलमान खान का नाम
विक्की कौशल के साथ शादी करके अपना घर बसाने वाली कैटरीना कैफ के साथ भी सलमान खान का नाम जोड़ा गया था। दोनो काफी बार पार्टियों में नजर आए, लेकिन कैटरीना के साथ भी सलमान का अफेयर अधिक दिनों तक नहीं चल सका। सलमान को लेकर अभी कोई ऐसी सुर्खिया भी सामने नहीं आ रही, जिसमें किसी अभिनेत्री के साथ उनकी रिलेशनशिप सामने आ रही हो।
तो ये निकली इन दोनों के फोटो की सच्चाई
सलमान और सोनाक्षी सिन्हा की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसका जब फैक्ट चैक किया गया तो वह पूरी तरह से फेक निकली। फोटो शॉप के जरिए इस फोटो को बनाया गया है। इससे पहले आमिर खान और फातिमा साना शेख की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।