CA कर रहे थे सिद्धांत चतुर्वेदी लेकिन एक फैसले ने तोड़ दिया था उनका 4 साल का रिश्ता

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: सिद्धांत चतुर्वेदी आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। अपनी कड़ी मेहनत से फिल्म के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने करियर में वे कई बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं। वहीं हाल ही में सिद्धांत की फिल्म गहराइयां भी रिलीज़ हुई है। जिसमें उनकी एक्टिंग को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

हालांकि तो सिद्धांत अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना काफी कम पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में सिद्धांत ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों को याद किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनके एक फैसले ने उनके चार साल लंबे रिश्ते को तोड़ दिया था। उनका ये बयान भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सपनों के खातिर टूटा था सिद्धांत का रिश्ता

सिद्धांत चतुर्वेदी आज फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं हर कोई इस बात को भी जानता है कि सिद्धांत इंडस्ट्री में आने से पहले सीए की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन इसी बीच उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। इसी दौरान सिद्धांत को एक ऐसा फैसला लेना पड़ा था जिसके कारण उनका चार साल पुराना रिश्ता भी टूट गया था।

दरअसल सिद्धांत ने मीडिया से बातचीत के दौरान ही बताया था कि जब वे 20 साल के थे तब वे किसी के सतह रिलेशनशिप में थे लेकिन उसके बाद उनके एक फैसले से उनका ब्रेकअप हो गया था। दरअसल सिद्धांत ने करियर बदलने का फैसला किया लेकिन वो लड़की ऐसा नहीं चाहती थी। लेकिन सिद्धांत को अपने सपने भी पूरे करने थे जिसके कारण दोनों को अलग होना पड़ा।

टूट गया था सिद्धांत का दिल

सिद्धांत ने बताया था कि वे उस समय सीए कर रहे थे और करियर बदलने का फैसला उनके साथी को मंजूर नहीं था। ऐसे में अब सिद्धांत को अपने प्यार और सपनों में से एक को ही चुनना था इसलिए सिद्धांत ने अपने सपनों को चुना। लेकिन उनके मुताबिक इस दौरान ये काफी दिल तोड़ने वाला था।

लेकिन आज सिद्धांत अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब हो चुके हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही फोन बूथ में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म उनके साथ साथ कैटरीना और ईशान खट्टर भी नज़र आने वाले हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े