New Delhi: मैं प्यार किया फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाली भाग्यश्री आज भी सुर्खियों में ही रहती हैं। बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब भाग्यश्री टीवी पर भी नज़र आ रही हैं। भाग्यश्री ने स्टारप्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में अपने पति हिमालय दसानी के साथ हिस्सा लिया है। दोनों ने इस दौरान अपनी लव स्टोरी को भी सभी के साथ साझा किया है।
वहीं शो से जुड़ें कई प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में भाग्यश्री और हिमालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों वापस से एक दूसरे से शादी करते नज़र आ रहे हैं। वहीं इस दौरान भाग्यश्री ने भी अपनी पहली शादी से जुड़े दर्द को भी बयां किया है। इस दौरान भाग्यश्री इमोशनल भी नज़र आई।
View this post on Instagram
दुल्हन के लिबास में नज़र आई भाग्यश्री
दरअसल हाल ही में स्मार्ट जोड़ी शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसमें भाग्यश्री दूसरी बार शादी करती हुई नज़र आ रही हैं। दूसरी शादी भी वे अपने पति हिमालय के साथ ही कर रही हैं। इस दौरान भाग्यश्री दुल्हन के लिबास में नज़र आ रही हैं और बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। भाग्यश्री ने लाल रंग की साड़ी और चुनरी को पहना हुआ है।
वहीं भाग्यश्री के पति हिमालय भी सफ़ेद कुर्ते में नज़र आ रहे हैं। वीडियो में हिमालय भाग्यश्री को वरमाला पहनाते हुए भी नज़र आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी खूब जम रही है। वहीं इसी बीच भाग्यश्री काफी इमोशनल भी हो गई हैं और उन्होंने अपने दर्द को भी बयां किया है।
बयां किया पहली शादी का दर्द
दरअसल इस वीडियो में भाग्यश्री ने इमोशनल होते हुए बताया कि उनके लिए शादी में हिमालय के अलावा कोई भी नहीं था। जब भाग्यश्री ने अपने माता पिता को शादी के बारे में बताया तो वे भी इसके लिए राज़ी नहीं थे। वहीं भाग्यश्री ने कहा कि “लोग और मीडिया कहते हैं कि मैंने भागकर शादी की है ये सुनकर मुझे गुस्सा आता है क्यूंकि मैंने भागकर शादी नहीं की।”
जानकारी के मुताबिक भाग्यश्री और हिमालय दोनों एक दूसरे से स्कूल के समय पर ही मिले थे। दोनों के बीच शुरुआत में दोस्ती का ही रिश्ता था लेकिन ये रिश्ता कब प्यार में बदल गया ये उन दोनों को भी नहीं पता चला। करियर के पीक पर होने के बावजूद भी भाग्यश्री ने 1990 में अपने प्यार से शादी कर ली थी।