New Delhi: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका और निक दोनों पेरेंट्स बन चुके हैं। पिछले महीने ही इस खुशखबरी को दोनों ने अपने फैन्स के साथ साझा किया था। प्रियंका सरोगेसी से माँ बनी हैं। दोनों के अब एक बेटी है।
हालांकि अभी तक दोनों ने अपनी बेटी की झलक को यूजर्स के साठा साझा नहीं किया है लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी के कमरे की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। लेकिन इन तस्वीरों में यूजर्स ने प्रियंका की ऐसी गलती को पकड़ लिया है जिससे साबित होता है कि प्रियंका ने अपने ही घर में चोरी की है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
बेहद ही सुंदर है प्रियंका की बेटी का कमरा
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी और निक की तस्वीरें साझा करती ही रहती हैं। लेकिन इस बार प्रियंका ने अपनी बेटी से जुड़ी कुछ तस्वीरों को साझा किया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें प्रियंका की बेटी की नहीं बल्कि उनकी बेटी के कमरे की हैं जो देखने में बेहद सुंदर लग रहा है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका की बेटी का कमरा सॉफ्ट टॉयस से भरा हुआ है। वहीं खास बात ये है कि सॉफ्ट तोय के साथ ही लड्डू गोपाल की मूर्ति भी रखी हुई है। बाल गोपाल की मूर्ति भी अब यूजर्स का दिल जीत रही है और इस बात को साबित कर रही है कि प्रियंका अपनी बेटी को भारतीय संस्कारों से भी परिचित कराना चाहती हैं।
सोशल मीडिया पर पकड़ी गई प्रियंका की चोरी
इन तस्वीरों के साथ साथ प्रियंका ने अपनी और निक की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका ने पीले रंग की प्रिंटेड शर्ट को पहना हुआ है। वहीं दोनों समर एंजॉय करते नज़र आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान प्रियंका की चोरी को भी पकड़ लिया गया है। दरअसल जो शर्ट प्रियंका ने पहनी है वे निक की शर्ट है।
फैन्स ने निक की उस तस्वीर को ढूंढ निकाला है जिसमें निक ने भी सेम ऐसी ही शर्ट पहनी हुई है। ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने निक के कपड़ों को चोरी करके पहना है। इसके साथ ही प्रियंका ने भी कैप्शन में लिखा है कि उन्हें निक के कपड़े चुराना बेहद पसंद है।