New Delhi: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भाग्यश्री किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया से ही अपनी पहचान बनाई थी। इस फिल्म में भाग्यश्री ने सलमान के साथ काम किया था दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। वहीं फिल्म भी सुपरहिट रही। लेकिन आज भी इस फिल्म से जुड़े कई किस्से हैं जो हर किसी को हैरान कर देते हैं।
इस फिल्म के दौरान भाग्यश्री को सलमान को जबरदस्ती किस देनी पड़ी थी। वहीं भाग्यश्री इसके लिए फूट फूट कर रोने भी लगी थी क्यूंकि भाग्यश्री नो किस पॉलिसी के साथ फिल्मी दुनिया में आई थी। आज भी ये किस्से सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। आइए जानते हैं।
इस सीन के लिए फूट फूट कर रोई थी भाग्यश्री
दरअसल फिल्म में एक सीन था जिसे करने से पहले ही भाग्यश्री फूट फूट कर रोने लगी थी लेकिन फिर सलमान ने ही उन्हें इस सीन के लिए तैयार किया था। दरअसल फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसमें उन्हें सलमान को गले से लगाना था। मीडिया इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने बताया कि उनकी उम्र सिर्फ 18 साल की थी और उनक एक बॉयफ्रेंड भी था।
वहीं इससे पहले उन्होंने किसी लड़के को गले नहीं लगाया था। इसले वे इस सीन से घबरा गई और रोने लगी थी। जिसके बाद सलमान ने ही भाग्यश्री को संभाला और इस सीन के लिए उन्हें तैयार किया। इसके बाद भाग्यश्री भी सलमान को इस सीन के लिए मना नहीं कर पाईं थी।
भाग्यश्री की इस शर्त के आगे झुक गया था क्रू
दरअसल जब भाग्यश्री फिल्म इंडस्ट्री में आई थी तो नो किस पॉलिसी के साथ ही आई थी। इस शर्त पर ही वे इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार भी हुई थी। ऐसे में उनके और सलमान के बीच एक किसिंग सीन होना था जिसके लिए भाग्यश्री ने साफ इंकार कर दिया था। क्यूंकि भाग्यश्री के मुताबिक उस समय उयांकी शादी होने वाली थी और वे किसी और को किस करने में सहज नहीं थी।
इस शर्त के आगे सलमान और निर्देशक भी झुक गए थे। तब दोनों के बीच कांच रखकर इस सीन को किया गया था। इसी तरह से भाग्यश्री के लिए फिल्म के सेट पर कई और भी बदलाव किए थे। वहीं एक मशहूर फोटोग्राफर भाग्यश्री और सलमान की छिपकर हॉट तस्वीरें लेना चाहता था लेकिन सलमान बिना भाग्यश्री की पर्मिशन के तैयार नहीं हुए।