New Delhi: शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उनकी एक्टिंग और लुक की दुनिया दीवानी हैं। वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी खूबसूरती की बला हैं। उनकी अदाओं पर भी कई दर्शक जान छिड़कते हैं। लेकिन इस वक्त शाहिद की पत्नी अपने देवर के साथ उनके रिश्तों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कि मीरा और उनके देवर ईशान खट्टर लेट नाइट पार्टी भी करते हैं।
वहीं दोनों के बेहद करीब होने कि बात भी कही जा रही है। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। अब कई यूजर्स ने दोनों के रिश्तों पर सवाल उठाने भी शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
शाहिद के दिल के बेहद करीब हैं ईशान
दरअसल आपको बता दें कि शाहिद के पिता ने दो शादियाँ की है। वहीं उनकी माँ ने भी राजेश खट्टर से दूसरी शादी की थी। ईशान नीलिमा और राजेश खट्टर के बेटे हैं। लेकिन इसके बाद भी दोनों कभी एक दूसरे के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करते। माना जाता है कि शाहिद ईशान को अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं। दोनों की बॉंडिंग भी काफी अच्छी है।
वहीं ईशान आए दिन शाहिद के घर भी आते जाते ही रहते हैं इसलिए मीरा और ईशान की भी अच्छी ख़ासी जमती हैं। माना जाता है कि दोनों का रिश्ता देवर भाभी से भी काफी ज्यादा है और दोनों कई बार लेट नाइट पार्टी के लिए भी जाते हैं। दोनों कि कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों एक दूसरे के बेहद करीब नज़र आ रहे हैं।
देवर भाभी के अलावा ये है रिश्ता
दरअसल खबरों की मानें तो मीरा और ईशान एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा है। दोनों के बीच एक प्यारा और अनोखा रिश्ता भी है। दोनों एक दूसरे को देवर भाभी से ज्यादा मानते हैं और दोस्ती का प्यारा रिश्ता रखते हैं। दोनों के इस बॉन्ड के चर्चे भी खूब होते हैं।
वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म जर्सी में नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। माना जा रहा है कि फिल्म अप्रैल में रिलीज़ हो जाएगी। इस फिल्म में शाहिद के साथ साथ उनके पिता पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर भी नज़र आने वाले हैं।