आखिर क्यों कभी साथ में नज़र नहीं आए माधुरी और अमिताभ, ये अभिनेता था कारण

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: बॉलीवुड में जब भी दिग्गज अभिनेत्री और अभिनेता की बात आती है तो माधुरी और अमिताभ का नाम भी लिया जाता है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज भी दोनों की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इन दोनों ही दिग्गजों ने कभी साथ में काम नहीं किया।

जी हाँ अमिताभ और माधुरी एक भी फिल्म में कभी साथ नज़र नहीं आए हैं। इस बात को लेकर कई दर्शक हैरान भी रहते हैं। माना जाता है कि एक एक्टर की वजह से ही दोनों आज तक पर्दे पर साथ नज़र नहीं आए। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों दोनों साथ में नज़र नहीं आए।

शुरुआत में माधुरी के साथ नहीं करना चाहता था कोई काम

हम जानते हैं कि माधुरी को आज उनकी अदाओं के लिए खूब जाना जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन शुरुआत में इस इंडस्ट्री में जगह बनाना माधुरी के लिए भी बेहद मुश्किल था। माधुरी ने 80 के दशक में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

शुरुआत में माधुरी को फिल्म इंडस्ट्री में इतनी तवज्जू नहीं दी जाती थी। वहीं माना जाता है कि ये वो समय था जब माधुरी के साथ कोई भी बड़ा अभिनेता काम नहीं करना चाहता था। माधुरी को शुरुआत में खास पसंद भी नहीं किया गया था। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर ने ही उनका साथ दिया था।

अनिल कपूर बने थे दोनों के साथ काम न करने का कारण

दरअसल माधुरी को एक बड़े हीरो की तलाश थी जो उनके साथ काम करे ताकि माधुरी को भी पहचान मिल सके। ऐसे में अनिल कपूर ने ही माधुरी की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था। माधुरी के साथ अनिल ने ही फिल्म की जिसके बाद दोनों की जोड़ी भी हिट हो गई। इसके बाद दोनों तेजाब, बेटा, परिंदा जैसी कई फिल्मों में एक साथ नज़र आए थे।

इसके बाद माधुरी भी अब इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी थी। ऐसे में उन्हें अब अमिताभ के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन खबरों के मुताबिक अनिल कपूर माधुरी को लेकर काफी पोजेसिव हो गए थे जिसके कारण अनिल ने माधुरी को बिग बी के साथ काम करने से मना कर दिया। माना जाता है कि दोनों दिग्गज इसलिए आज तक साथ दिखाई नहीं दिए।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े