सोहेल खान ने खोली थी एश्वर्या राय की पोल, कहा “सलमान को नहीं दिलाया प्यार का एहसास”

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: एश्वर्या और सलमान का किस्सा किसी से छिपा नहीं है। दोनों के प्यार की कहानी आज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। एश्वर्या ने सलमान से अलग होने का कारण भी उनका व्यवहार बताया था जिसके बाद दोनों के रिश्ते की डोर वहीं टूट गई थी। लेकिन सलमान ने इस आरोपों को गलत बताया था।

वहीं एक बार एश्वर्या के ऐसे बयान से सलमान के भाई सोहेल भी काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने एश्वर्या को लेकर बहुत कुछ कहा और विवेक के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी कई राज़ खोले थे। सोहेल का ये इंटरव्यू आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। आइए जानते हैं

एश्वर्या को लेकर सोहेल ने कही थी बड़ी बात

दरअसल हम जानते हैं कि सलमान और एश्वर्या एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों की प्रेम कहानी आज भी खूब सुर्खियां बटोरती है। लेकिन एश्वर्या ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने का फैसला किया था। एश्वर्या ने सलमान पर मारपीट करने और ओवरपोजेसिव होने के भी गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों की प्रेम कहानी का अंत भी काफी दुखद था। ऐसे में सलमान के भाई सोहेल ने भी एश्वर्या के बारे में बहुत कुछ कहा था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि

“ अब एश्वर्या पब्लिक के सामने रो रही हैं लेकिन जब वे हमारे घर आती थी, हमारे परिवार के साथ घूमने जाती थी और परिवार के हिस्से की तरह ही रहती थी तब उन्हें अपने इस रिलेशनशिप का अंदाज़ा नहीं हुआ था क्या? सलमान बस ये जानना चाहते थे कि वे उनसे कितना प्यार करती हैं लेकिन एश्वर्या ने कभी सलमान को इस बात का एहसास नहीं कराया था ”

विवेक ओबेरॉय से रिश्तों को लेकर भी किया था खुलासा

इस इंटरव्यू में सोहेल ने विवेक के साथ एश्वर्या के रिश्तों को लेकर भी कई राज़ खोले थे। उन्होंने बताया था कि एश्वर्या जब विवेक के साथ रिलेशनशिप में थी तब भी वे सलमान के साथ टच में रहती थी इसी कारण से विवेक भी एश्वर्या से काफी नाराज़ रहा करते थे।

माना जाता है कि एश्वर्या और सलमान फिल्म दिल दे चुके सनम से ही प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा लेकिन लव स्टोरी पूरी नहीं हो पाई। वहीं सलमान ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार कर दिया था।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े