New Delhi: सलमान खान की बहन अब सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। सलमान की ये बहन उनकी ऑनस्क्रीन बहन है जो अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। वहीं उनका बदला हुआ लुक बेहद बोल्ड और हॉट है जिसे अब यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।
सलमान की इस बहन का नाम आशिका भाटिया है। आपने यदि फिल्म प्रेम रतन धन पायो देखी है तो आप शायद आशिका को पहचान पाएंगे। इस फिल्म में ही आशिका ने सलमान की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आशिका राजकुमारी के लिबास में नज़र आई थी। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया था। अब आशिका का लुक पूरी तरह बदल चुका है।
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से जीता यूजर्स का दिल
सलमान की ऑन स्क्रीन बहन अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। आशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी कई तस्वीरें भी साझा करती ही रहती हैं। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे बेहद ही बोल्ड लुक में नज़र आ रही हैं। जबकि फिल्म में आशिका ने सादगी भरा रोल प्ले किया था।
फिल्मों में एक्टिव न होने के बाद भी है तगड़ी फैन फॉलोइंग
आशिका का लुक उस समय से अब पूरी तरह से बादल चुका है। हालांकि आशिका अब फिल्मों में ज्यादा नज़र नहीं आती हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें 5.5 मिलियन से ज्यादा फैन हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं आशिका टिक टॉक स्टार भी रह चुकी हैं। वे अपनी वीडियोज़ से भी अपने फैन्स का खूब मनोरंजन करती हैं।
ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
आशिका गुजरात के सूरत की रहने वाली हैं। वहीं उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर हो अपनी करियर को भी शुरू किया था। उन्होंने टीवी शो मीरा में भी मीराबाई का किरदार निभाकर सभी का दिल जीता था। इसके बाद ही आशिका को कई फिल्मों का ऑफर भी मिला और बाद में उन्हें सलमान के साथ काम करने का भी मौका मिला। लेकिन आज आशिका किसी सोशल मीडिया सेन्सेशन से कम नहीं हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें वाकई किसी को भी मदहोश कर सकती हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स भी जमकर कमेंट करते हैं।