New Delhi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त आए दिन सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। आज भी उनसे जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान भी हो जाता है और किस्से वायरल भी हो जाते हैं। वहीं एक किस्सा संजय और माधुरी दीक्षित से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए थे। लेकिन उस वक़्त संजय की पहली बीवी भी कैंसर से जंग लड़ रही थी। आइए जानते हैं।
इस फिल्म से हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
हम जानते हैं कि संजय और माधुरी ने ठाणेदार, साजन, खलनायक जैसी कई सुपरहिट फिल्मों एक साथ काम किया है। वहीं माना जाता है कि साजन फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। हालांकि कुछ खबरों के मुताबिक दोनों पहले से ही एक दूसरे के प्यार में थे लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने कई सालों तक एक साथ काम किया था।
दोनों करना चाहते थे शादी
बता दें कि माधुरी भी कई मौकों पर संजय दत्त की तारीफ कर चुकी हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो चुके थे और अब दोनों के लव अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में भी होने लगी थी। वहीं अब दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे लेकिन ये वो समय था जब संजय पहले से ही रिचा शर्मा के साथ शादीशुदा थे। जब संजय भारत में माधुरी के साथ इश्क़ लड़ा रहे थे तब उनकी पहली पत्नी रिचा अमेरिका में कैंसर से जंग लड़ रही थी।
इसलिए हुए दोनों एक दूसरे से अलग
दोनों के अफेयर की चर्चा अब खूब सुर्खियां बटोर रही थी। ऐसे में ये खबरें रिचा तक भी पहुँच गई। इन खबरों के बाद रिचा भी तुरंत भारत वापस आ गई थी। हालांकि रिचा ने लंबे समय तक अपना रिश्ता बचाकर रखा था। लेकिन इसी बीच अब लोगों ने माधुरी को घर तोड़ने वाली भी कहना शुरू कर दिया था। माधुरी इन सबसे परेशान हो चुकी थी इसलिए उन्होंने संजय से अलग होने का फैसला कर लिया।
हालांकि 1996 में संजय अपनी पहली पत्नी से भी अलग हो गए थे जिसके बाद उन्होंने रिया पिल्लई से शादी की। लेकिन 2008 में संजय रिया से अलग हुए और फिलहाल वे मान्यता दत्त के साथ अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।