New Delhi: अन्नू कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। लेकिन इस पहचान के लिए अन्नू कपूर ने काफी लंबा सफर तय किया है और कड़े संघर्ष का भी सामना किया है। आज अन्नू कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। आज अन्नू कपूर से जुड़ी कुछ खास बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।
भोपाल के गरीब परिवार में हुआ था जन्म
बता दें कि अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1965 को मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ था। अन्नू को उनकी ज़िंदादिली के लिए भी जाना जाता है। वहीं अन्नू ने एक एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, सिंगर, रेडियो जॉकी आउट टीवी होस्ट के तौर पर भी काम किया है। वहीं अन्नू 100 से अधिक फिल्म में काम भी कर चुके हैं। वहीं अन्नू के परिवार की आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं थी। कड़े संघर्ष के बाद अन्नू यहाँ तक पहुंचे हैं।
चाय बेचकर चलाया घर का गुजारा
अन्नू की माँ स्कूल टीचर के तौर पर नौकरी किया करती थी। वहीं उनके पिता पारसी थियेटर ग्रुप भी चलाते थे। वहीं उनके घर की आमदनी भी अच्छी नहीं थी। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान भी अन्नू ने बताया था कि उन्होंने IAS बनने का सपना देखा था लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। वहीं अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए अन्नू ने चाय बेचने का काम भी किया था। इसके साथ साथ अन्नू चूरन और लॉटरी की टिकट भी बेचा करते थे।
महज 419 रूपये लेकर आए थे मुंबई
इसके बाद अन्नू ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया और एक्टिंग सीखना भी शुरू कर दिया। वहीं जब अन्नू मुंबई आए थे तो उनकी जेब में सिर्फ 419 रूपये और 25 पैसे ही थे। लेकिन इतने कम पैसों में भी अन्नू ने इधर उधर काम ढूँढना शुरू किया। अन्नू को असली पहचान अंताक्षरी से ही मिली थी। आज भी लोग उनके दीवाने हैं।
इस कारण से बदल लिया था नाम
बता दें कि अन्नू का असली नाम अनिल कपूर है। लेकिन पहले ही इंडस्ट्री में अनिल कपूर इस नाम से फेमस थे। इसलिए अब अन्नू कपूर ने अपने नाम अनिल कपूर से बदलकर अन्नू रख लिया था। आज लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। वहीं अन्नू के संघर्ष की कहानी से भी लोग बेहद प्रेरित होते हैं