New Delhi: जब भी एक्शन हीरो की बात आती है तो सुनील शेट्टी का नाम भी ज़हन में आता है। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन सुनील के लिए भी ये सफर आसान नहीं था। वहीं सुनील के पिता वीरप्पा शेट्टी ने भी अपने बेटे को काबिल बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। लेकिन आज सुनील शेट्टी अपने पिता का नाम रोशन कर चुके हैं।
एक समय था जब सुनील के पिता कई होटलों में सफाईकर्मी के तौर पर काम किया करते थे। लेकिन आज सुनील ने वे सभी होटल खरीद लिए हैं और उन स्बही होटलों के मालिक भी बन चुके हैं। बेशक आज सुनील के पिता इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज उन्हें अपने बेटे पर जरूर गर्व होगा।
सुनील ने बताया पिता का संघर्ष
दरअसल सुनील शेट्टी इंडिया बेस्ट डांसर सीज़न 2 में नज़र आए थे। इस दौरान ही सुनील ने अपने पिता से जुड़े कई राजों पर से पर्दा उठाया था। इस दौरान ही सुनील ने अपने पिता के संघर्ष के बारे में भी बताया। सुनील के मुताबिक उनके पिता का जीवन बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि वे होटलों में क्लीनर के तौर पर काम किया करते थे।
वहीं जब सुनील 9 वर्ष के थे तभी उनके पिता मुंबई आ गए थे और साफ सफाई का काम करना शुरू कर दिया था। सुनील ने बताया कि उनके पिता हमेशा उन्हें समझाते थे कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है हर काम को ईमानदारी और गर्व के साथ करना चाहिए। सुनील के पिता का मानना था कि किसी भी काम को शर्म के साथ नहीं करना चाहिए।
आज उन्हीं होटलों के बन चुके हैं मालिक
लेकिन आज सुनील ने अपने पिता का नाम रोशन कर दिया है। हम जानते हैं कि सुनील होटलों का बिज़नस करते हैं और उनके पास होटलों की बड़ी सिरीज़ भी है। जिन होटलों में सुनील के पिता काम करते थे सुनील पहले उन होटलों के प्रबंधक बने और अब मालिक बन चुके हैं। वहीं बताया जा रहा है कि सुनील 81 करोड़ की संपत्ति के मालिक भी बन चुके हैं।
इस दौरान करिश्मा ने भी सुनील के पिता की बहुत तारीफ की और उन्हें एक दयालु व्यक्ति भी बताया। करिश्मा ने बताया था कि जब भी सुनील के पिता शूटिंग सेट पर आते थे तो वे अपने बेटे को गर्व से देखा करते थे।