New Delhi: दरअसल हाल ही में इंटरनेट पर एक वेब सिरीज़ स्टार को खूब सर्च किया जा रहा है। इस वेब सिरीज़ स्टार का नाम कविता भाभी है। कविता अपनी बोल्ड और हॉट लुक के कारण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं अब हर कोई बस उनके बारे में जानना चाहता है। आज हम आपको कविता भाभी के बारे में ही बताने जा रहे हैं।
2012 में शुरू हुआ था कविता का करियर
दरअसल कविता भाभी का असल नाम कविता राधेश्याम है। आज वे अपनी बोल्ड अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना रही हैं। लेकिन माना जाता है कि पर्दे पर वे जितनी बोल्ड दिखती हैं वे अपनी लाइफ में उतनी ही सिंपल भी हैं। 2012 में कविता ने अपनी करियर को शुरू किया था। वे “पांच घंटे पांच करोड़” फिल्म में नज़र आई थी। वहीं वे कन्नड़ फिल्मों का भी जाना माना चेहरा हैं। इसके अलावा कविता ने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
इस वेब सिरीज़ ने दिलाई पहचान
दरअसल कविता उल्लू टीवी की वेब सिरीज़ कविता भाभी में नज़र आई थी। इस वेब सिरीज़ ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इस वे सिरीज़ में कविता ने ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो शादीशुदा होने के बाद भी दूसरे मर्दों के साथ संबंध रखती है।
कविता ने नहीं की अब तक शादी
बता दें कि उनके अभिनय को भी यूजर्स खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैन्स की संख्या लाखों में है। वहीं अपनी सेक्सी और हॉट तस्वीरों को भी वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती ही रहती हैं। अब तक कविता ने शादी भी नहीं की है। शादी को लेकर कविता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी उम्र के कम लड़के से शादी करना चाहती हैं। हालांकि इस बात का कारण उन्होंने नहीं बताया।
अपने बोल्ड बयानों से भी बटोरती हैं सुर्खियां
बता दें कि कविता अपने बयानों और बोल्ड तस्वीरों से भी आए दिन चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। एक बार उन्होंने एक बयान में खुद को कुंवारी बताया था लेकिन फिर एक दूसरे बयान में उन्होंने खुद को वर्जिन नहीं माना। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी सनसनी फ़ैल गई थी। उनकी हॉट तस्वीरें भी काफी बोल्ड होती हैं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो जाती हैं।