New Delhi: बॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखने वाले अभिनेता फरहान अख्तर अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 19 फरवरी को फरहान शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि फरहान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले फरहान की अधुना भबानी से शादी हुई थी। दोनों काफी लंबे समय तक एक साथ रहे थे।
लेकिन फिर एक महिला के कारण ही दोनों के रिश्तों में खटास होने लगी। अब दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं और फरहान भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। आज हम आपको फरहान की पहली लव स्टोरी के बारे में ही बताने जा रहे हैं कि आखिर फरहान और अधुना कैसे मिले और क्यों अलग हुए। आइए जानते हैं
ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाक़ात
बता दें कि फरहान की पहली पत्नी अधुना भबानी का जन्म लंदन में हुआ था। अधुना पेशे से एक हेयरस्टाइलिस्ट हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों 1997 में एक दूसरे से एक नाइट क्लब में ही मिले थे। इस दौरान फरहान फिल्म “दिल चाहता है” के लिए शूट भी कर रहे थे। ये फरहान की डेब्यू फिल्म थी। हालांकि दोनों की बहुत कम समय के लिए एक दूसरे से बातचीत हुई। इसके बाद दोनों को फरहान की बहन ज़ोया ने मिलाया था।
2000 में कर ली थी शादी
इसके बाद दोनों की नज़दीकियाँ बढ़ने लगी। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और वर्ष 2000 में एक दूसरे से शादी कर ली। हालांकि फरहान अधुना से 6 साल छोटे थे लेकिन दोनों के बीच ये उम्र कभी अड़चन नहीं बनी। दोनों के आज दो बेटियाँ भी हैं जिनका नाम शाक्या और अकीरा है।
इस महिला के कारण अलग हुए दोनों
अधुना भी फरहान की पहली फिल्म से जुड़ी थी जिसमें उन्होंने हेयरस्टाइलिस्ट की भूमिका को निभाया था। लेकिन फिर शादी के 17 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद फरहान शिबानी को डेट करने लगे। माना जाता है कि शिबानी ही दोनों के बीच दरार का कारण बनी थी। अब फरहान शिबानी से शादी करने वाले हैं। दोनों खंडाला वाले फार्म हाउस में शादी करेंगे। दोनों की अधुना भी फरहान की पहली फिल्म से जुड़ी थी जिसमें उन्होंने हेयरस्टाइलिस्ट की भूमिका को निभाया था। लेकिन फिर शादी के 17 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद फरहान शिबानी को डेट करने लगे। माना जाता है कि शिबानी ही दोनों के बीच दरार का कारण बनी थी। अब फरहान शिबानी से शादी करने वाले हैं। दोनों खंडाला वाले फार्म हाउस में शादी करेंगे। दोनों की शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे अब हर कोई पसंद भी कर रहा है।