New Delhi: इस वक़्त बॉलीवुड में शादी का सीज़न सा चल रहा है। कई बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं अब दर्शकों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का भी बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। वहीं अब अपनी शादी को लेकर रणबीर कपूर ने भी बिल्कुल ही अलग रिएक्शन दिया है। जिसे देखा हर कोई हैरान भी हो गया है।
वहीं रणबीर के रिएक्शन की ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ तौर पर रणबीर शादी पर अलग सा रिएक्शन देते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने जरा भी अंदाज़ा नहीं होने दिया कि वे कब शादी करने वाले हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
एक छत के नीचे इकट्ठा हुआ पूरा कपूर परिवार
दरअसल हाल ही में एक इवेंट के दौरान पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ था। ये समय दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की आखिरी फिल्म की स्पेशन स्क्रीनिंग का था। इस इवेंट को फिल्म निर्देशक आशुतोष ग्वारिकर और भूषण कुमार ने ही होस्ट किया। इस दौरान रणबीर कपूर भी इस इवेंट में पहुंचे थे।
इवेंट में रणबीर कपूर अपनी माँ नीतू कपूर के साथ नज़र आए। लेकिन रणबीर को देख वहाँ मीडिया भी आ चुकी थी जिसके बाद मीडिया ने रणबीर से शादी को लेकर सवाल किए। ऐसे में शादी के सवाल पर रणबीर ने बेहद ही अलग रिएक्शन दिया है जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
ऐसा था रणबीर कपूर का रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर जा रहे थे तभी एक मीडिया पर्सन ने कहा कि “शादी में मिलते हैं” ऐसे में तुरंत रणबीर ने भी सवाल किया कि “किसकी शादी में” इसके बाद रणबीर वहाँ से मुस्कुराते हुए चले गए। रणबीर का ये रिएक्शन वाकई अलग था जो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वहीं खबरों की मानें तो ये कपल इस साल शादी करने का प्लान कर रहा है। माना जा रहा है कि दोनों अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज़ होने वाली है। वहीं आलिया और रणबीर एक साथ फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में भी नज़र आने वाले हैं।