New Delhi: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को हर कोई जानता है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग से लाखों करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। वहीं माधुरी से जुड़े ऐसी कई किस्से जिनके बारे में खुद कई बार माधुरी ने बताया है। अब हाल ही में एक शो के दौरान माधुरी ने एक राज़ खोला था। जिसमें माधुरी ने एक ऐसा किस्सा
बताया था जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया था।
इस दौरान माधुरी ने बताया कि एक बार उन्हें बुर्का पहनकर ही थियेटर जाना पड़ा था। जिसके बाद लोगों ने सिक्के फेंकने शुरू कर दिए थे। अब माधुरी का बताया ये किस्सा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
द कपिल शर्मा शो में बताई इस किस्से से जुड़ी बात
हाल ही में माधुरी दीक्षित “द फेम गेम” नाम की वेब सिरीज़ में नज़र आने वाली हैं। ऐसे में अपनी इसी सिरीज़ को प्रोमोट करने के लिए माधुरी द कपिल शर्मा शो में आई थी। इस शो में आने के बाद कई स्टार्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज़ भी खोलते हैं। ऐसा ही एक राज़ माधुरी ने भी खोला था जो वाकई हैरान करने वाला था।
इस गाने की वजह से लिया था बुर्का पहनने का फैसला
दरअसल ये किस्सा है उस वक़्त का जब माधुरी के करियर की शुरुआत ही थी। ऐसे में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था “तेजाब” इस फिल्म में माधुरी ने “एक दो तीन” गाना किया था। जिससे रातों रात माधुरी की जिंदगी ही बदल गई थी। इस गाने से ही माधुरी स्टार बन चुकी थी। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब था। वहीं उन्होंने सुना था कि इस गाने को बड़े पर्दे पर देखने का मजा ही अलग है। इसलिए माधुरी ने बुर्का पहनकर थियेटर जाने का फैसला किया।
लोगों ने शुरू कर दिए सिक्के उछालना
बुर्का पहनकर माधुरी चंदन सिनेमा में खास इस सॉन्ग को देखने के लिए पहुंची थी। उन्होंने आगे वाली सीट ली थी। ऐसे में जैसे ही माधुरी का गाना “एक दो तीन” बजा वैसे ही लोगों ने सिक्के उछालने शुरू कर दिए थे। ये सिक्के अब माधुरी के सिर पर भी लग रहे थे क्यूंकि वे सबसे आगे बैठी हुई थी। लेकिन ये किस्सा अब सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। अब अपनी नई वेब सिरीज़ से माधुरी अपने दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं।