अभिनेत्री काजोल ने मुंबई में खरीदे दो और आलिशान फ्लैट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। दोनों के पास नाम के साथ साथ खूब शौहरत भी है। हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि काजोल ने मुंबई में दो और फ्लैट खरीद लिए हैं। इन फ्लैट्स की कीमत भी करोड़ों रूपये में बताई जा रही है। जिसे जानकर हर कोई हैरान भी हो रहा है।

बताया जा रहा है कि काजोल ने मुंबई के जुहू स्थिति “अनन्या” बिल्डिंग में ही अपने दोनों फ्लैट्स लिए हैं। ये फ्लैट 10वीं मंजिल पर बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक काजोल इन फ्लैट्स के लिए जनवरी में ही मोटी रकम का भुगतान कर चुकी है।

कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

काजोल और अजय के पास पहले से ही काफी प्रॉपर्टी है लेकिन अब दोनों दो और नये फ्लैट्स के मालिक बन चुके हैं। squarefeetindia में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक काजोल के दोनों फ्लैट्स 2000 स्क्वायर फीट में फैले हुए हैं। ये उनके शिवशक्ति बंगले के बेहद करीब हैं। प्रॉपर्टी के कागजों पर त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और काजोल के साइन हुए हैं। फ्लैट्स की कुल कीमत 11 करोड़ 95 लाख बताई जा रही है।

इससे पहले रेंट पर दी थी संपत्ति

जानकारी के मुताबिक बीते दिसंबर में ही काजोल ने पवई में बने अपने अपार्टमेंट को 90 हज़ार रूपये प्रति महीने के हिसाब से रेंट पर भी दिया था। ये अपार्टमेंट हीरानंदानी गार्डन्स के एटलांटिक प्रोजेक्ट की 21वी मंजिल पर बना है।

पिता के लिए घर में रहते हैं काजोल और अजय

बता दें कि अजय और काजोल शिवशक्ति नाम के बंगले में रहते हैं ये घर अजय के पिता वीरू देवगन ने ही खरीदा था। ये बंगला भी बेहद आलिशान है जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं लंदन और सिंगापुर में भी काजोल और अजय की प्रॉपर्टी है।

अजय के पास उनका इस फार्म हाउस भी है जो 28 एकड़ का है। यहाँ सब्जियों की खेती की जाती है। जानकारी के मुताबिक घर के लिए भी इसी फार्म हाउस से सब्जियाँ जाती हैं। इस फार्म हाउस की कीमत भी 25 करोड़ बताई जाती है। अजय ने लंदन में भी एक विला खरीदा हुआ है। इस विला की कीमत करीब 54 करोड़ की है जो लंदन के पॉश इलाके में है। फिलहाल काजोल और अजय देवगन  शाहरुख खान के पड़ोसी भी हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े