New Delhi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई है। वहीं उन्हें एक्टिंग के साथ साथ उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता था। एक बार तो राजकुमार ने बप्पी दा का भी मज़ाक उड़ा दिया था। ये किस्सा आज भी कोई नहीं भूल पाया है। वहीं बप्पी दा ने भी इस बारे में कई बार ज़िक्र भी किया है।
हम जानते हैं कि राजकुमार हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे। वे हर बात को खुलकर बोल दिया करते थे। किसी भी बात को वे बेबाकी के साथ ही सामने रखते थे। ऐसे में एक बार उनकी इस बेबाकी का शिकार बप्पी दा भी हो गए थे। इस दौरान भरी महफिल में राजकुमार ने बप्पी दा का मज़ाक बना दिया था। आइए जानते हैं।
एक महफिल में सोने के जेवर पहनकर पहुंचे थे बप्पी दा
हम जानते हैं कि बप्पी दा को हमेशा से ही गोल्ड पहनने का बेहद शौक रहा है। उन्हें लोग गोल्डमैन के नाम से भी जानते हैं। वहीं बप्पी दा जहां भी जाते थे तो गोल्ड पहंकार ही जाया करते थे। वहीं बप्पी दा गोल्ड को खुद के लिए भी काफी लकी मानते थे। ऐसे में एक बार बप्पी दा गोल्ड के जेवरात पहनकर एक महफिल में पहुंचे थे। जहां राजकुमार भी आए हुए थे। बस तभी राजकुमार ने बप्पी दा को मज़ाक का पात्र बना दिया।
राजकुमार ने उड़ाया था बप्पी दा का मज़ाक
दरअसल इस महफिल में बॉलीवुड जगत के कई बड़ी हस्तियाँ आई थी। ऐसे में बप्पी दा भी वहाँ गए थे। जब राजकुमार की नज़र बप्पी दा पर पड़ी तो उन्होंने बप्पी दा से कहा कि “वाह शानदार तुमने एक आभूषण नहीं पहना है बस मंगलसूत्र की ही कमी है” इसके बाद बप्पी दा भी ज़ोर से हंसने लगे थे। इस किस्से का जिक्र कई बार बप्पी दा ने भी किया है।
दुनिया को अलविदा कह चुके हैं बप्पी दा
बता दें कि 16 फरवरी 2022 की सुबह बप्पी दा इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। बप्पी दा को डिस्को किंग भी कहा जाता था उन्होंने ही भारत को डिस्को सॉन्ग दिए हैं। आज उनके फैन्स भी उनके निधन से काफी दुखी हैं।