New Delhi: भारत के फेमस डिस्को सिंगर बप्पी दा किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज़ दी है। वहीं कई बड़े अभिनेताओं के लिए भी बप्पी दा ने गाने गाये हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उनकी अमिताभ के साथ ही जमती थी। दोनों की जुगलबंदी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।
अमिताभ और बप्पी दा की गज़ब की जुगलबंदी के आज भी दर्शक दीवाने हैं। बप्पी दा अमिताभ की कई फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं और जिस जिस गाने में बप्पी दा ने अपनी आवाज़ दी सिर्फ वो गाना ही नहीं बल्कि अमिताभ भी हिट हो गए। दोनों की जोड़ी ने इंडस्ट्री में खूब धूम मचाई थी। आइए जानते हैं इस जोड़ी के हिट गानों के बारे में।
थोड़ी सी जो पीली है
1982 में एक फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसका नाम था नमक हलाल। इस फिल्म में अमिताभ भी नज़र आए थे और बप्पी दा ने भी अमिताभ के लिए गाना गया था। ये गाना था “थोड़ी सी जो पीली है” इस सॉन्ग को आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। उस समय भी दर्शकों ने इस सॉन्ग को खूब पसंद किया था।
के पग घुँघरू बांध
ये गाना भी फिल्म नमक हलाल का ही है जिसे अमिताभ के लिए बप्पी दा ने ही गया था। आज इतने सालों बाद भी इस सॉन्ग का क्रेज़ दर्शकों में देखने के लिए मिलता है। वहीं कई मौकों पर भी इस सॉन्ग को चलाया जाता है।
रात बाकी बात बाकी
ये गाना भी फिल्म नमक हलाल का ही है। इस फिल्म में परवीन बॉबी, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन भी नज़र आए थे। इस सॉन्ग ने भी दर्शकों को खूब लुभाया था। आज भी ये गाना खूब हिट है। जिसे दर्शक खूब पसंद भी करते हैं।
बप्पी दा ने बने था विश्व रिकॉर्ड
बप्पी दा ने आई एम ए डिस्को डांसर, याद आ रहा है, जूबी जूबी, बंबई से आया मेरा दोस्त, तम्मा तम्मा लोगे जैसे कई सुपरहिट गानों को गया है। बप्पी दा ही थे जिन्होंने भारत में डिस्को म्यूज़िक का ट्रेंड बनाया था। वहीं एक बार 1983 में बप्पी दा ने 33 फिल्मों के लिए 180 गाने रिकॉर्ड किए थे। जिसके बाद बप्पी दा ने अपने नाम गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड कर लिया था। लेकिन हाल ही में बप्पी दा ने 69 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।