दिल्ली से सटे हरियाणा का युवक, जो अब मुंबई में जीता है आलिशान जिंदगी

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

NEW DELHI : हरियाणा के सबसे सफल अभिनेताओं की गिनती की जाए तो रणदीप हुड्डा का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। रणदीप हुड्डा ने कई बड़े स्टार के साथ काम किया। खासकर उनकी सलमान खान के साथ की गई कि दंगल और राधे सबसे सुपर हिट फिल्म रही। इसके अलावा सरबजीत में भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ दी। इस फिल्म एश्वर्या राय ने भी मेन किरदार निभाया था। बालीवुड में सफल हरियाणा रोहतक जिले का यह छोरा मुंबई में आलीशान जिंदगी जीता है। आज आपको बताते है कि कैसा दिखता है रणदीप का मुंबई का घर।

बंगले में कई गाडिय़ां और घोड़े

रणदीप के बंगले में कई महंगी गाडिय़ां और घोड़े है। अक्सर वह घुड़सवारी करते हुए नजर आ जाते है। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर कई फोटो भी शेयर किए है। जिसमें वह घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे है।

अपने कुत्ते के साथ पूजा करते हुए आ रहे नजर

रणदीप ने अपने घर में पूजा के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। वह अक्सर अपने कुत्ते के साथ पूजा करते हुए नजर आते है। उनके कुत्ते का नाम बाम्बी है। बाम्बी भी रणदीप के साथ पूजा करता है।

किताबों के लिए घर में बनाई विशेष जगह

रणदीप ने अपने घर में किताबों के लिए विशेष जगह बनाई है। उनके रोहतक वाले घर में किताबों के लिए स्पेशल जगह है। अक्सर वह अपने घर में किताबे पढ़ते हुए नजर आ जाते है। उनके पास कई विदेशी लेखक के साहित्य भी है।

महंगी गाडिय़ों के शौकिन है रणवीर

रणदीप महंगी गाडिय़ों के भी शौकिन है। उनके पास मर्सिडीज बेज जीएल 350, सीडीआई और वोल्वो 90 जैसे गाडिय़ों का कलेक्शन है। इसके अलावा रणदीप वर्कआउट करने के भी शौकिन है। अक्सर वह अपने घर में वर्कआउट करते हुए नजर आते है।

अपने गार्डन में करते है साईकलिंग

रणदीप कपूर ने घर में गार्डन भी बनाया हुआ है। वह अपने गॉर्डन में साईकिल चलाते हुए भी नजर आ जाते है। फिटनेस को लेकर रणदीप काफी अवेयर रहते है। उन्होंने दंगल फिल्म में सलमान खान के बाक्सिंग कोच का भी रोल निभाया था।

रोहतक के घर में पाली हुई गाय भैसे

रणदीप को जानवरों का बहुत शौक है। उन्होंने अपने रोहतक वाले घर में गाय भैसे भी पाली हुई है। उनका रोहतक वाला घर भी काफी आलीशान है। यहां पर उनके माता पिता रहते है। वह अक्सर छुट्टी में अपने माता पिता से मिलने रोहतक आते रहते है। इस दौैरान वह अपने बचपन के दोस्तों से भी मिलते है।

अपनी दादी से करते थे गहरा प्यार

रणदीप अपने दादी से बहुत प्यार करते थे। दो साल पहले उनकी दादी का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। जिसको पढक़र लोग काफी भावुक भी हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े