लता दीदी की वजह से माफ हुई थी शक्ति कपूर की गलती, उन्हीं की वजह से मिला मनचाहा प्यार

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: शक्ति कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है। उनकी शादी शिवांगी कोल्हापुरे से हुई थी। लेकिन बेहद ही गंभीर हालातों में उनकी ये शादी हुई थी क्यूंकि उनके पिता पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि शक्ति के पिता सिकंदर लाल कपूर उनकी पत्नी के दीवाने हो गए थे। लेकिन इन सब का श्रेय लता दीदी को ही जाता है।

शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक कैसा साझा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उनकी एक बड़ी गलती को लता दीदी के कारण माफ कर दिया गया था। वहीं शक्ति को उनका मनचाहा प्यार भी सिर्फ लता दीदी के कारण ही मिल पाया था। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।

भागकर की थी शादी

दरअसल शक्ति ने मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में ही अपनी शादी से जुड़ा किसान बताया था। दरअसल शक्ति शिवानी कोल्हापुरे से प्यार करते थे। शिवांगी के पिता पंधारीनाथ लता दीदी के चचेरे भाई थे। वहीं शक्ति शिवांगी से शादी करना चाहते थे लेकिन उनका परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। इसलिए शक्ति के मुताबिक उन्होंने भागकर शादी कर ली थी।

ऐसे में जब ये बात शक्ति के पिता को पता चली तो उन्होंने उनसे बात करना भी बंद कर दिया था। लेकिन फिर एक बार शक्ति की माँ ने शिवांगी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद शक्ति के पिता भी शिवांगी से मिले थे। लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो वाकई बेहद हैरान करने वाला था। शक्ति के पिता भी उनके फैन बन गए थे।

लता दीदी के कारण हुई गलती माफ

दरअसल जब शिवांगी शक्ति के घर गई तो वहाँ सिकंदर ने उनसे मुलाक़ात की और वे उन्हें देखते ही खुश हो गए और कहा कि “बड़ी प्यारी बच्ची है” शिवांगी शक्ति से 10-12 साल छोटी भी थी। इसके बाद शिवांगी ने शक्ति के पिता को गाने की कुछ लाइन गाकर सुनाई जिसके बाद वे हैरान हो गए और उनसे कहा कि ये बच्ची इतना अच्छा कैसे गाती है।

तभी शक्ति ने शिवांगी के बारे में अपने पिता को बताया। लता दीदी का नाम सुनते ही शक्ति के पिता ने उनकी सारी गलती माफ कर दी थी। इसके बाद उन्होंने शिवांगी से लता दीदी के कई गाने भी सुने और उनकी तारीफ भी की।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े