सलमान के घर बजने वाला है बैंड बाजा,17 साल छोटी एक्ट्रेस को बनाएँगे अपनी दुल्हनिया

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड के अभिनेता और जनता के भाईजान यानि हमारे सलमान खान अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपने लिए अपनी दुल्हनिया को पसंद कर लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान की दुल्हन उनसे करीब 17 साल छोटी है। अब इस खबर के बाद फैन्स भी काफी खुश हो गए हैं और बेसब्री से सलमान की शादी का इंतज़ार भी कर रहे हैं। बॉलीवुड में सलमान की शादी को लेकर हमेशा से ही एक बड़ा बवाल रहा है। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि

आखिर सलमान अब कब शादी करेंगे।

कई अभिनेत्रियों के साथ भी सलमान का नाम जोड़ा गया है जिसमें कैटरीना और एश्वर्या जैसी अभिनेत्रियाँ शामिल हैं। लेकिन अब खबरों की मानें तो सलमान का दिल अपने से 17 साल छोटी एक एक्ट्रेस पर आ गया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि विदेशी एक्ट्रेस समांथा लॉकवुड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। माना तो ये भी जा रहा है कि सलमान के लिए समांथा को सलमान के घर वालों ने भी पसंद कर लिया है।

इस बात को हवा दी है समांथा की कुछ तस्वीरों ने। दरअसल समांथा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान के पिता सलीम के साथ कुछ तस्वीरों को साझा किया है जिसके बाद माना ये जा रहा है कि सलीम खान ने सलमान के लिए समांथा को पसंद कर लिया है। अब जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं बस अब सलमान के फैन्स उनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि समांथा सलमान से 17 साल छोटी हैं लेकिन अब दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का सोच रहे हैं।

हालांकि अभी भी ये बात एक मिस्ट्री ही बनी हुई है। अभी भी ये बात सामने नहीं आई है कि सलमान के फैन्स का इंतज़ार खत्म होगा या फिर अभी उन्हें और ज्यादा इंतज़ार करना होगा। वहीं सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान बिग बॉस 15 के शूट से फ्री हुए हैं। फिलहाल सलमान टाइगर 3 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी नज़र आने वाली हैं। दोनों की केमिस्ट्री को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा भी आने वाले समय में सलमान कई फिल्मों में नज़र आ सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े