सलमान ने गाया “लग जा गले” सॉन्ग, अनोखे अंदाज़ में दी लता दीदी को श्रद्धांजलि

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान आज किसी पहचान के मौहताज नहीं है। हाल ही में उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे लता दीदी को अनोखे अंदाज़ में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दौरान सलमान ने लता दीदी का सॉन्ग “लग जा गले” गाया है। उनकी इस परफ़ोर्मेंस को हर कोई पसंद भी कर रहा है।

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियोज़ भी साझा करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है उसे हर कोई पसंद कर रहा है और साथ ही सलमान की तारीफ भी कर रहा है। सलमान ने बेहद ही अनोखे अंदाज़ में लता दीदी को ट्रिब्यूट दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान ने गाना गाकर दी लता दीदी को श्रद्धांजलि

हम जानते हैं कि सलमान सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं हैं बल्कि एक अच्छे सिंगर भी हैं। सलमान ने कई फिल्मों में भी खुद ही गाना भी गाया है। जो दर्शकों को भी खूब पसंद आता है। वहीं अब सलमान ने भारत की स्वर कोकिला को भी कुछ अनोखे अंदाज़ में ही श्रद्धांजलि दी है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। उस वीडियो में सलमान का अंदाज़ सभी को पसंद भी आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान लता दीदी के सॉन्ग “लग जा गले” को गा रहे हैं। ये गाना फिल्म “वो कौन थी” का है जिसमें प्रेम चोपड़ा, मनोज कुमार और साधना शिवदसानी ने परफ़ोर्म किया था। सलमान भी बेहद सादगी के साथ इस गाने को गाकर लता दीदी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है।

कैप्शन में लिखी बड़ी बात

बता दें कि इस ट्रिब्यूट को देने के साथ साथ सलमान ने वीडियो के कैप्शन में भी एक बड़ी बात लिखी है। इसमें सलमान ने लिखा है कि “न कोई आप जैसा हुआ है और न ही कोई आप जैसा होगा लताजी” सलमान की ये वीडियो अब यूजर्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है। हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है।

वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि लता दीदी का बीते 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया था जिसके बाद से हर कोई उनके गानों के सहारे उन्हें याद कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े