बॉलीवुड की वो जोड़ियाँ जिन्होंने वेलेनटाइन के दिन ही रचाई थी शादी

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: आज हम आपको 5 ऐसे बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी करी थी

संजय दत्त और रिया पिल्लई

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम संजय दत्त और रिया पिल्लई का है। संजय और रिया ने भी 14 फरवरी 1998 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। संजय और रिया काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया था। हालांकि माना जाता है कि दोनों ने मुंबई के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी। लेकिन कुछ सालों बाद ये कपल एक दूसरे से अलग हो गया था।

अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी

भारत के चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 6 के होस्ट रहे अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों ने 14 फरवरी 1999 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों एक दूसरे से 1991 में एक कॉलेज फंक्शन के दौरान मिले थे जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और 8 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने पहले चर्च में शादी की और फिर दोनों का निकाह भी पढ़ा गया था। दोनों के आज एक बेटा और बेटी भी है।

मंदिरा बेदी और राज कौशल

मंदिरा बेदी भी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। मंदिरा फियर फेक्टर और सीआईडी में भी नज़र आ चुकी हैं। मंदिरा ने भी 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी रचाई थी। दोनों के आज एक बेटा भी है। लेकिन बता दें कि राज कौशल अब दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

राम कपूर और गौतमी गाडगिल

राम कपूर भी टीवी का जाना माना चेहरा हैं। कई दर्शक आज भी राम कपूर के दीवाने हैं। राम ने भी 14 फरवरी 2003 को गौतमी गाडगिल से शादी की थी। दोनों के आज दो बच्चे भी हैं। हालांकि गौतमी गाडगिल राम से शादी करने से पहले शादी शुदा थी। उन्होंने फोटोग्राफर मधुर से शादी की थी। लेकिन उसके बाद उनका तलाक हो गया था।

रुसलान मुमताज़ और निराली मेहता

रूसलान मुमताज़ ने भी छोटे पर्दे पर अपनी अच्छी ख़ासी पहचान बनाई है। वे 2013 में “कहता है दिल जी ले ज़रा” में नज़र आए थे। रुसलान ने भी 14 फरवरी 2014 में निराली से शादी कर ली थी। दोनों एक दूसरे से एक डांस एकेडमी में मिले थे। जिसके बाद दोनों ने 2014 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि बाद में दोनों ने गुजराती स्टाइल में भी शादी की।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े