New Delhi: बॉलीवुड की फैशन क्वीन के तौर पर पहचान बनाने वाली सोनम कपूर आए दिन सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी अलग अलग ड्रेस के साथ फोटो भी अपलोड करती ही रहती हैं। लेकिन कभी कभी इसी कारण से उन्हें ऊप्स मूमेंट का भी शिकार होना पड़ जाता है।
हाल ही में सोनम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। एक इवेंट में पहुंची सोनम के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ तौर पर नज़र भी आ रहा है कि वे ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गई हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
गिरने ही वाली थी सोनम कपूर
दरअसल हाल ही में फैशन क्वीन सोनम कपूर एक इवेंट में पहुंची थी। हर बात की तरह यहाँ भी सोनम कुछ अलग ही ड्रेस पहनकर आई थी। उन्होंने शर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। पूरे इवेंट के दौरान सोनम अपनी ड्रेस से काफी परेशान नज़र आई। वहीं फैशल के चक्कर में उन्हें ऊप्स मूमेंट का शिकार होना पड़ गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सोनम इवेंट में पहुँचकर बैठ जाती हैं और अपनी ड्रेस को संभालने लगती हैं। इसके बाद जैसे ही वे स्पीच देने के लिए खड़ी होती है तो उनकी साड़ी फंस जाती है और वे गिरते गिरते बचती है। आस पास के इवेंट के लोग भी उन्हें इससे बचाने के लिए आ जाते हैं। हालांकि जैसे तैसे सोनम इस ऊप्स मूमेंट को संभाल लेती हैं।
सब के सामने खुल गए शर्ट के बटन
लेकिन सोनम को शर्मिंदगी तब होती है जब उनकी शर्ट के बटन ही खुल जाते हैं। दरअसल जब उनकी साड़ी फंस जाती है तो वे उसे निकालने के लिए झुकती हैं और वहीं उनकी शर्ट के बटन खुल जाते हैं। जिससे अभिनेत्री ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती है। हालांकि सोनम इस मामले को जैसे तैसे संभालते हुए आगे बढ़ती हैं और स्पीच देने पहुँचती हैं। उस दौरान भी वे अपने शर्ट के बटन को लगाती हुई नज़र आती है।
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।