हमेशा जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं अनिल कपूर, 65 साल के अभिनेता के बारे में ऐसे हुआ खुलासा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

बॉलीवुड में तमाम ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं, जोकि बेहद अजीबो गरीब होते हैं। इसके बावजूद ये किस्से खूब सुर्खियां भी बटोरते हैं और लोगों को सुनकर खूब मजे भी आते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक किस्सा बॉलीवुड में खूब चर्चित हो रहा है। जिसमें सुपर स्टार अनिल कपूर के बारे में कहा गया है कि वह हमेशा जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं। इस किस्से ने समूचे बॉलीवुड की आंखें खोल दी और कहा कि यह बात लोगों तक कैसे पहुंची। तो चलो हम बताते हैं कि आखिर यह मामला है क्या और इसमें कितनी सच्चाई है। दरअसल 65 साल के इस एक्टर की गजब चुस्ती और फुर्ती देखकर लोगों को विश्वास ही नहीं होता कि आखिरकार इस उम्र में भी वह इतने जवान कैसे रह सकते हैं। इसलिए यह बात निकलकर सामने आई कि वह जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं।

दरअसल इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब अनिल कपूर ने अरबाज खान के टॉक शो पिंच में शिरकत की। तब उन्हें पता चला कि वह हमेशा जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं। यही नहीं बल्कि जवानी के इस दौर को हमेशा कायम रखने के लिए अनिल कपूर अपने साथ प्लास्टिक सर्जन भी रखते हैं। दरअसल इस शो में अरबाज खान द्वारा लोगों से मशहूर हस्तियों के बारे में ली जाने वाली टिप्पणियों से अवगत करवाया जाता है तथा उनकी प्रतिक्रिया भी लेते हैं। पिंच शो में अनिल कपूर के सामने भी अनेक ऐसी प्रतिक्रियाएं आई, जिन्हें सुनकर वह हैरान रह गए। लोगों से ली गई प्रतिक्रिया में अरबाज खान ने अनिल कपूर को रूबरू करवाया और उन्हें बताया कि लोग उनके बारे में कैसी टिप्पणी करते हैं। अरबाज ने उन्हें बताया कि लोगों ने उनके बारे में कहा है कि अनिल कपूर हमेशा जवान रहने के लिए सांप का खून पीते हैं। किसी ने यह कहा कि वह अपने साथ हमेशा एक प्लास्टिक सर्जन रखते हैं, ताकि जवान दिख सकें। इस शो में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर को बेशर्म भी कहा।

अनिल कपूर ने भी इन प्रतिक्रियाओं को मजाक में लेते हुए अरबाज से कहा कि यह असली है या फिर लोगों को यह टिप्पणी करने के लिए पैसे दिए गए हैं। मगर अरबाज ने कहा कि यह वास्तविक टिप्पणी थीं। इस पर दोनों ने जमकर हंसी मजाक किया। तब लोगों की टिप्पणी पर अनिल कपूर ने कहा कि वह किस्मत वाले हैं कि उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला है। बहुत से लोगों को उतार चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ता है, मगर वह बेहद किस्मत वाले हैं और उन्हें फैंस ने बहुत प्यार दिया है। उन्हें लगता है कि 24 घंटे एक दिन है, जिसमें हर किसी को एक घंटा अपने लिए निकालना चाहिए। तभी वह भी उनकी तरह से ही हमेशा जवान रह सकता है। बता दें कि अनिल कपूर के अलावा सलमान खान, टाईगर श्राफ, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, फराहखान, फरहान अख्तर और कियारा आडवाण्ी भी पिंच सीजन 2 का हिस्सा रह चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े