सलमान की इस गंदी हरकत से नाराज़ हो गई थी अनुष्का शर्मा, शादी में दिखाया था बाहर का रास्ता

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: मौका था अनुष्का और विराट की शादी के रिसेप्शन का जिसमें बॉलीवुड और राजनीति जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे लेकिन एक सुपरस्टार था जो इस शादी में नहीं आया था ये कोई और नहीं बल्कि भाईजान सलमान खान थे। यूं तो सलमान और अनुष्का ने साथ में कई फिल्में की हैं लेकिन एक बार सलमान ने कुछ ऐसी हरकत की थी जो अनुष्का को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। सलमान की इस हरकत के कारण ही अनुष्का और विराट ने अपनी शादी के रिसेप्शन पार्टी में भी सलमान को नहीं बुलाया था।

दरअसल बात है 2015 की जब सलमान खान एक ज्वेलरी स्टोर के लॉंच के लिए दुबई गए थे। सलमान जब दुबई पहुंचे तो मीडिया ने उनका इंटरव्यू लेना भी शुरू कर दिया। यहाँ इंटरव्यू के दौरान ही सलमान खान की तुलना क्रिकेटर विराट कोहली से भी कर दी गई थी। जिसके बाद जब सलमान से इस तुलना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात से मना किया और विराट को मेट्रोसेक्चुयल बता दिया था। जिसका मतलब एक ऐसा इंसान जो अपने लुक को लेकर काफी सोचता है और शॉपिंग करने में भी काफी समय जाया करता है।

जब ये बात हुई तब अनुष्का और विराट भी रिलेशनशिप में थे। ऐसे में ये बात उड़ती उड़ती अनुष्का के पास भी पहुँच ही गई। सलमान की ये बात अनुष्का को बिल्कुल पसंद नहीं आई और विराट भी सलमान के ऐसे बयान से काफी नाराज़ हुए थे।

इसके बाद साल 2017 आया जब अनुष्का और विराट दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इटली के लक्जरी रिज़ॉर्ट में अपनी शादी को रचाया था जिसमें सिर्फ कुछ निजी लोग ही शामिल हुए थे। लेकिन इटली से वापस आने के बाद दोनों ने मुंबई में ही शादी का रिसेप्शन भी दिया था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ भी शामिल हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोनों के रिसेप्शन में शिरकत की थी। लेकिन इस पार्टी में सिर्फ सलमान को ही नहीं बुलाया गया था। दरअसल माना जाता है कि इसी नाराजगी के कारण ही सलमान को इस पार्टी में भी नहीं बुलाया गया था।

बात करें अनुष्का और विराट की लव स्टोरी की तो दोनों एक दूसरे से 2013 में मिले थे। इसके बाद दोनों ने साथ में एक एड भी शूट किया था जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। लंबे रिलेशनशिप के बाद 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के अब एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। दोनों अपनी बेटी को लेकर बेहद सेंसटिव हैं और पैपराज़ी को भी वामिका की फोटो नहीं लेने देते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े