जैकी श्रॉफ ने सलमान को लेकर किया बड़ा खुलासा कहा- मेरे कपड़े-जूते संभालता था, मैंने ही दिलाया काम”

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: जैकी और सलमान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं। लेकिन जैकी ने एक साक्षात्कार के दौरान अपने और सलमान के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे सलमान उनके कपड़े और जूते संभालने का काम किया करते थे। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि सलमान को काम भी उन्हीं की वजह से मिला था।

आज के समय में सलमान खान किसी पहचान के मौहताज नहीं है। देश विदेशों में उनके लाखों करोड़ों फैन्स हैं। उनकी एक्टिंग को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों में सलमान ने काम किया है। जल्द ही वे आने वाले समय में भी कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। वहीं सलमान और जैकी की दोस्ती भी काफी चर्चा में रहती है दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

जैकी ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल कुछ समय पहले जैकी ने सलमान को लेकर बड़ा खुलासा किया था। बात है उस समय की जब सलमान इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे। वहीं उस वक़्त जैकी इंडस्ट्री में जाने माने अभिनेता बन चुके थे। ऐसे में जैकी ने बताया था कि वो उन्हें उस वक़्त एक असिस्टेंट डायरेक्टर और मॉडल के तौर पर जानते थे। फिल्म “फ़लक” की शूटिंग के दौरान सलमान, जैकी के कपड़े और जूते संभालने का काम करते थे। जैकी ने भी बताया था कि सलमान उनका छोटे भाई की तरह ख्याल रखते थे।

जैकी ने ही सलमान को दिलाया था काम

मीडिया से बातचीत के दौरान ही जैकी ने बताया था कि वे सलमान की फोटो को कई प्रोड्यूसर्स को भी दिखाया करते थे जिससे सलमान को भी बॉलीवुड में ब्रेक मिल पाए। ऐसे में जैकी ने केसी बोकाडिया को सलमान की तस्वीर दिखाई और उन्हें ब्रदर इन लॉ के लिए चुन लिया गया। हालांकि सलमान को असली पहचान फिल्म “मैंने प्यार किया” से ही मिली थी।

दोनों ने एक साथ इस फिल्म में किया था काम

जैकी और सलमान आज भी दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों कई बार एक साथ काम भी कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। वहीं दोनों हाल ही में फिल्म “राधे” में नज़र आए थे। दोनों को फिल्म में काफी पसंद किया था। आज भी दोनों बड़े कार्यक्रमों में साथ नज़र आ जाते हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े